
नवाब मलिक का पलटवार - फडणवीस के इशारे पर महाराष्ट्र में उगाही, नकली नोटों के धंधे से भी कनेक्शन
AajTak
महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक आज 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं. इसमें वो फडणवीस की ओर से लगाए गए अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन के आरोपों का जवाब देंगे.
क्रूज ड्रग्स केस को लेकर महाराष्ट्र में जारी सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. आज नवाब मलिक ने देवेंद्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाए. नवाब मलिक ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के 'आशीर्वाद' से महाराष्ट्र में उगाही और जाली नोट का कारोबार चल रहा था. नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े का भी जिक्र किया. वह बोले कि पूर्व सीएम अधिकारी (वानखेड़े) को बचाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि वह उनका करीबी है. उनकी नींद खो गई है, अब चैन खोने का वक़्त आ गया है, मिलते है आज सुबह १० बजे

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










