
नवाज शरीफ की बधाई स्वीकार, लेकिन धन्यवाद के साथ PM मोदी ने खींच दी 'सुरक्षा' की दीवार
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने बधाई देते हुए कहा कि तीसरी बार पद्भार संभालने पर मोदी जी को मेरी हार्दिक बधाई. हालिया चुनावों मं आपकी पार्टी की जीत से आपके नेतृत्व में लोगों के विश्वास का पता चलता है. आइए, नफरत को उम्मीद से खत्म कर दें और दक्षिण एशिया के दो अरब लोगों के भाग्य को चमकाने के लिए इस अवसर का लाभ उठाएं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री पद की बागडोर संभाल ली है. लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत और लगातार तीसरी बार ये पद संभालने पर पीएम मोदी को देश-दुनिया से बधाइयां मिल रही हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बाद अब उनके बड़े भाई नवाज शरीफ ने भी मोदी को बधाई दी है.
पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने बधाई देते हुए कहा कि तीसरी बार पद्भार संभालने पर मोदी जी को मेरी हार्दिक बधाई. हालिया चुनावों में आपकी पार्टी की जीत से आपके नेतृत्व में लोगों के विश्वास का पता चलता है. आइए, नफरत को उम्मीद से खत्म कर दें और दक्षिण एशिया के दो अरब लोगों के भाग्य को चमकाने के लिए इस अवसर का लाभ उठाएं.
नवाज शरीफ के इस बधाई संदेश पर पीएम मोदी ने आभार जताते हुए कहा कि नवाज शरीफ आपके संदेश की सराहना करता हूं. भारत के लोग हमेशा शांति, सुरक्षा और प्रगतिशील विचारों के लिए खड़े रहे हैं. हमारे लोगों की भलाई और सुरक्षा हमेशा हमारी प्राथमिकता बनी रहेगी.
PM मोदी को किस-किसने दी थी बधाई?
पीएम मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. अब तक जवाहरलाल नेहरू ही एकमात्र प्रधानमंत्री थे, जो लगातार तीन बार सत्ता में आए थे.
मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर दुनियाभर के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुखों ने उन्हें बधाई दी थी. मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने उन्हें बधाई देते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी और एनडीए को 2024 के चुनाव में लगातार तीसरी बार सफल होने पर बधाई. उन्होंने कहा था कि मैं दोनों देशों की साझा समृद्धि के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हूं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










