
नवरात्र पर संसद की छुट्टी से अखिलेश यादव को आपत्ति, जयराम रमेश ने दिया जवाब
AajTak
नवरात्र के मौके पर संसद की कार्यवाही स्थगित रखी गई है. इस छुट्टी को कुछ नेताओं ने ठीक नहीं माना है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि हर त्योहार पर छुट्टी होनी चाहिए. वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने उन्हें जवाब देते हुए बोला है कि त्योहार को लेकर सियासत करना गलत है.
नवरात्र के मौके पर संसद की छुट्टी रखी गई है. त्योहार को देखते हुए कार्यवाही को स्थगति रखा गया है. अब वैसे तो संसद कई दिनों से ऐसे ही स्थगित चल रही है, लेकिन नवरात्र की ये छुट्टी कुछ नेताओं को रास नहीं आ रही. इसी लिस्ट में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का नाम भी आता है. उनके अलावा समाजवादी पार्टी के दो मुस्लिम सांसदों ने इस पर एतराज जताया है.
अखिलेश को क्या आपत्ति?
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि सिर्फ नवरात्र पर क्यों, हर त्योहार पर छुट्टी होनी चाहिए. अखिलेश के इस तर्क पर अभी तक बीजेपी ने तो कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन कांग्रेस नेता जयराम रमेश इस पर आपत्ति जाहिर कर दी है. उनकी तरफ से जोर देकर कहा गया है कि इस तरह पर्व को लेकर सियासत ठीक नहीं है. वैसे अखिलेश से पहले सपा नेता एसटी हसन ने भी नवरात्रि के मौके पर सदन की छुट्टी पर सवाल उठा दिए थे. उन्होंने कहा था कि एक समुदाय को खुश करने के लिए ये सब किया गया है. सदन पहले से ही ठीक से नहीं चल पा रहा है. उस बीच इस तरह की छुट्टी की गई है.
नवरात्रि पर योगी सरकार का क्या कार्यक्रम?
अब संसद की छुट्टी को लेकर जरूर बयानबाजी का दौर जारी है, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने नवरात्रि के मौके पर 9 दिन का दुर्गा सप्तशती का पाठ रखा है. राज्य सरकार 75 जिलों को एक लाख रुपये देने वाली है. इस कार्यक्रम को विपक्ष जरूर हिंदुत्व से जोड़ रहा है, लेकिन सरकार इसे सनातन धर्म का सम्मान मान रही है. राज्य सरकार के मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह तो यहां तक कहते हैं कि अखिलेश यादव को भी अपने जिले में जा इस कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहिए. उन्होंने यहां तक कहा है कि ऐसे कार्यक्रम के लिए एक लाख क्या, एक करोड़ रुपये भी दिए जा सकते हैं.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.






