
नवनीत राणा का संजय राउत के खिलाफ काउंटर एक्शन, '20 फुट जमीन में गाड़ देंगे' वाले बयान पर केस दर्ज करने की मांग
AajTak
Navneet Rana Sanjay Raut: संजय राउत ने नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को 20 फीट जमीन में गाड़ने की धमकी दी थी. हालांकि, राउत ने नाम नहीं लिया था. अब नवनीत राणा ने आरोप लगाया है कि वे दलित हैं और राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्हें और उनके विधायक पति रवि राणा को 'बंटी और बबली' और 420 कहा था.
हनुमान चालीसा विवाद को लेकर जेल में बंद महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा ने शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग की है. नवनीत ने नागपुर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कर संजय राउत के खिलाफ SC/ST एक्ट में मामला दर्ज करने की मांग की है.
दरअसल, संजय राउत ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को 20 फीट जमीन में गाड़ने की धमकी दी थी. नवनीत राणा ने आरोप लगाया है कि वे दलित हैं और राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्हें और उनके विधायक पति रवि राणा को 'बंटी और बबली' और 420 कहा.
हालांकि, संजय राउत ने किसी का नाम नहीं लिया था. उन्होंने कहा था, शिवसेना और मातोश्री से मत उलझो, नहीं तो जमीन के 20 फीट नीचे गाड़ देंगे. अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने अपनी शिकायत में संजय राउत के बयान का जिक्र करते हुए कहा, उन्होंने कहा है कि कोई मातोश्री को चुनौती देगा, तो उसे अपने अंतिम संस्कार का सामान तैयार करके रख लेना चाहिए. नवनीत राणा ने इस बयान का जिक्र कर संजय राउत के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज करने की मांग की है. वहीं, इस मामले में पुलिस कमिश्नर का कहना है कि उन्हें शिकायत मिल गई है, मामले में जांच की जा रही है. इससे पहले नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया था. हालांकि, इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इस मामले को लेकर सांसद नवनीत राणा ने अपने कार्यकर्ताओं के जरिए नागपूर के पुलिस कमिश्नर को लिखित में शिकायत दी है. इतना ही नहीं उनके समर्थकों ने संजय राऊत की प्रेस कॉन्फ्रेस का पेन ड्राइव भी पुलिस को सौंपा है. अब राणा की शिकायत पर नागपुर पुलिस संजय राऊत के खिलाफ क्या कारवाई करती है ये देखना होगा.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










