
नर्सरी में पढ़ाई के 2.5 लाख... वायरल फीस स्ट्रक्चर को देख लोग बोले- ABCD सीखने के लाखों रुपये!
AajTak
हैदराबाद के एक प्राइवेट स्कूल का फीस स्ट्रक्चर बताते हुए यूजर ने लिखा, 'अब ABCD सीखने के लिए आपको 21,000 रुपये प्रति माह देने होंगे. ये स्कूल आखिर क्या पढ़ा रहे हैं जो इतनी ज़्यादा फ़ीस को जायज़ ठहराते हैं.' स्कूल की फीस संरचना के अनुसार, प्री-प्राइमरी I और II की फीस सालाना 2,42,700 रुपये है. वहीं, कक्षा 1 और 2 की फीस सालाना 2,91,460 रुपये है.
हैदराबाद के एक प्राइवेट स्कूल की नर्सरी कक्षा की सालाना फीस ₹2.51 लाख होने की खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. यह खुलासा धर्म पार्टी ऑफ इंडिया की संस्थापक अनुराधा तिवारी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट के ज़रिए किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए शिक्षा की affordability (सामर्थ्य) और transparency (पारदर्शिता) को लेकर बहस तेज़ हो गई है.
ABCD सीखने के लिए हर महीने 21 हजार फीस
फीस स्लिप की फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'अब ABCD सीखने के लिए आपको 21,000 रुपये प्रति माह देने होंगे. ये स्कूल आखिर क्या पढ़ा रहे हैं जो इतनी ज़्यादा फ़ीस को जायज़ ठहराते हैं.' स्कूल की फीस संरचना के अनुसार, प्री-प्राइमरी I और II की फीस सालाना 2,42,700 रुपये है. वहीं, कक्षा 1 और 2 की फीस सालाना 2,91,460 रुपये है.
यूजर्स ने कहा- ऐसे स्कूलों से दूर रहें
छोटी क्लास की इतनी ज्यादा फीस हो लेकर सोशल मीडिया पर लोग निराशा व्यक्त कर रहे हैं. यूजर्स ने इस तरह के शुल्क के पीछे के तर्क पर सवाल उठाए हैं. कुछ यूजर्स ने कहा कि इससे अच्छा है कि ऐसे स्कूलों में बच्चों का एडमिशन ही ना कराया जाए. लोगों का कहना है कि नर्सरी क्लास में ऐसा क्या पढ़ाया जा रहा है, जिसके लिए ढाई से तीन लाख तक फीस दी जा रही है.
एक यूज़र ने कहा, 'अगर आप फीस नहीं दे सकते, तो अपने बच्चों को इस स्कूल में न भेजें. सीधी-सादी बात है." एक अन्य यूजर ने कहा, 'यह पूरी प्रक्रिया एक तरह का घोटाला बन गई है। कुछ चीज़ों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने की ज़रूरत है.'

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.










