
नरेंद्र गिरि मौत केस: एक्शन में CBI, तीनों आरोपियों की मिली रिमांड, जानें अबतक जांच में क्या-क्या हुआ
AajTak
महंत नरेंद्र गिरि डेथ केस की जांच रविवार को सीबीआई टीम प्रयागराज स्थित उस स्थान पर पहुंची जहां नरेंद्र गिरि की बॉडी सोमवार को मिली थी. फॉरेंसिक लैब के अधिकारियों के साथ घटनास्थल बाघम्बरी मठ पर पहुंची CBI टीम ने क्राइम सीन क्रिएट किया और एक एक पहलु का गहन निरीक्षण किया.
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है. प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट ने इस मामले में गिरफ्तार तीन मुख्य आरोपियों आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी को 7 दिन के लिए सीबीआई की रिमांड में भेज दिया है. हालांकि सीबीआई ने अदालत से 10 दिन की रिमांड मांगी थी. पहले अदालत ने CBI को 5 दिनों की रिमांड दी थी, लेकिन CBI के अनुरोध पर इसे 2 दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया. अब हम आपको बताते हैं कि इस केस की जांच में अबतक क्या क्या हुआ है?

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









