
नरेंद्र गिरि की मौत एक बड़ी साजिश, नकली संतों पर की थी कड़ी कार्रवाई: महंत राजेश मिश्रा
AajTak
यूपी के आजमगढ़ में उदासीन अखाड़े से जुड़े बड़ा गणेश के महंत ने 14 अखाड़ों के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की मौत पर कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर भरोसा है कि वह दूध का दूध और पानी का पानी कर देंगे.
14 अखाड़ों के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध मौत पर आजमगढ़ में बड़ा गणेश उदासीन अखाड़ा के महंत राजेश मिश्रा का कहना है कि महंत नरेंद्र गिरी की मौत पर वे हैरान हैं. उनकी मांग है कि इस तरह की घटना की उचित जांच होनी चाहिए जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके. राजेश मिश्रा ने कहा, 'नरेंद्र गिरि बहुत ही बहादुर व्यक्तित्व के धनी थे. उनकी आत्महत्या समझ से परे है. उनका जीवन पूरा निष्कलंक रहा है. किसी राजनीतिक दल व सामाजिक तौर पर ही जुड़े रहे जाने के बाद भी वह सभी का उचित सम्मान भी करते थे. उनकी मौत का रहस्य नेताओं और माफियाओं का शिकार न बने, इसलिए निष्पक्ष जांच हो.'

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










