
नया Harrier... नई SAFARI! जबरदस्त अंदाज में आ रही है ये पावरफुल SUV's, जानिए कब कर सकेंगे सवारी
AajTak
Tata Harrier और Safari के नए फेसलिफ्ट मॉडल को अलग-अलग मौकों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इन दोनों एसयूवी के नए मॉडल में कई बड़े बदलाव किए जाने की उम्मीद है. संभव है कि कंपनी इन्हें दिवाली के मौके पर बिक्री के लिए लॉन्च करे.
टाटा मोटर्स अपने व्हीलक लाइन-अप को अपडेट करने की तैयारी कर रहा है. कंपनी बाजार में अपने अत्याधुनिक फीचर्स और जबरदस्त सेफ्टी वाले वाहनों के चलते ग्राहकों के बीच लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है. अब ख़बर आ रही है कि टाटा मोटर्स जल्द ही अपने फ्लैगशिप मॉडलों Harrier और Safari को अपडेट कर बाजार में उतारने की योजना बना रही है. बताया जा रहा है कि, इन दोनों एसयूवी को बड़े बदलाव के साथ पेश किया जाएगा, जो कि इसे मौजूदा मॉडल से काफी अलग बनाएंगे. दोनों एसयूवी में एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक, काफी कुछ बदलेगा.
हाल ही में नई हैरियर और सफारी दोनों को टेस्टिंग के दौरान अलग-अलग मौकों पर स्पॉट भी किया गया था. नई सफारी का डिज़ाइन काफी हद तक ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित की गई हैरियर इलेक्ट्रिक वर्जन से प्रेरित लग रहा है. इसके अलावा दोनों SUV में बिल्कुल नया फ्रंट फेस दिया जाएगा, जो कि स्पलिट हेडलैंप डिज़ाइन के साथ आएंगे. नया बंपर, वर्टिकल स्लॉट वाले ग्रिल, LED लाइटबार इसके फ्रंट लुक को बेहतर बनाते हैं. दोनों एसयूवी के टेल-लाइट में भी बदलाव देखा जा सकता है.
कैसा होगा इंटीरियर:
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि, नई हैरियर और सफारी के केबिन में कंपनी नए टेक्सचर और शेड्स का इस्तेमाल कर सकती है. इसके अलावा इनमें हाल ही में 10.25 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम और एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम (ADAS) को शामिल किया गया है. यूं तो दोनों एसयूवी में काफी फीचर्स मिलते हैं, लेकिन कुछ नए अपडेट भी दिए जा सकते हैं.
पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, ये दोनों एसयूवी पहले की ही तरह 2.0 लीटर डीजल इंजन के साथ आएंगी जो कि 6-स्पीड मैनुअल/ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस है. ये इंजन 170hp की पावर और 350Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. बीते ऑटो एक्सपो के दौरान कंपनी ने नया 1.5 लीटर फोर सिलिंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी शोकेस किया था, उम्मीद है कि इस इंजन का इस्तेमाल भी इन एसयूवी में किया जाए. ये इंजन 170hp की पावर और 280Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. पेट्रोल इंजन के साथ आने पर ग्राहकों को सस्ती हैरियर और सफारी में सवारी का मौका मिलेगा.
कब लॉन्च होगी SUV:

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.












