
'नया इतिहास लिखने के लिए बिल्डिंग नहीं बनानी चाहिए', PM Museum को लेकर कांग्रेस का मोदी पर निशाना
AajTak
प्रधानमंत्री संग्रहालय का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उद्घाटन किया है. इस म्यूजियम को भारत के सभी प्रधानमंत्रियों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विकसित किया गया है. इसमें तत्कालीन नेहरू संग्रहालय भवन शामिल है.
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) ने पीएम म्यूजियम (PM Museum) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि नया इतिहास लिखने के लिए बिल्डिंग नहीं बनानी चाहिए. श्रीनेत ने कहा कि इस देश के निर्माण में हर प्रधानमंत्री का योगदान है. ये अलग बात है की मोदी जी को लगता है कि इमारतें बनाकर वो इतिहास लिखेंगे. कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी की कोशिश है कि वे इतिहास वहां से लिखें, जब वे प्रधानमंत्री बने थे.
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि नए सेंट्रल विस्टा में इतना बड़ा घर बना रहे हैं. बड़ा नया दफ़्तर बना रहे हैं. वहां पूर्व प्रधानमंत्रियों को भी थोड़ी जगह दे देते. 20 हजार करोड़ रुपये के सेंट्रल विस्टा में जगह नहीं था या फिर पीएम मोदी के दिल में.
श्रीनेत ने कहा कि मोहन भागवत कौन हैं? पहले तो मैं ये पूछना चाहती हूं कि क्या वे प्रधानमंत्री हैं, गृहमंत्री हैं, जज हैं, एग्जिक्यूटिव-ज्यूरी हैं? भागवत जी को बोलने का बहुत शौक है. भागवत जी बताएं कि वो अखंड भारत की बात कर रहे हैं, हिंदू राष्ट्र की बात कर रहे हैं, चीन हमारे घर में घुस कर बैठा है, एक बार तो इस बारे में बोल दीजिए भागवत जी. क्या करेंगे चीन को बाहर निकलने के लिए?
कांग्रेस सांसद नासिर हुसैन ने भी मोदी पर साधा निशाना
कांग्रेस के सांसद नासिर हुसैन ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर जगह सिर्फ खुद रहना चाहते हैं, जो हमारा बीता हुआ कल है उसको मिटा देना चाहते हैं. वे फ्रीडम स्ट्रगल की मेमोरी को मिटा देना चाहते हैं. मोदी जी को लगता है कि 2014 में आजादी मिली है, उससे पहले हिंदुस्तान था ही नहीं. उनको ये लगता है कि देश में जितना भी विकास हुआ है, वो सब 2014 के बाद हुआ है.
नासिर हुसैन ने कहा कि नरेंद्र मोदी नेहरू म्यूजियम हटाकर पीएम म्यूजियम बना रहे हैं. अगर पीएम म्यूजियम बनाना ही था तो सेंट्रल विस्ता में एक अलग पीएम म्यूजियम बना सकते थे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










