
नमक के दाने से भी छोटा हैंडबैग, 51 लाख रुपये में बिका! PHOTOS
AajTak
'नमक के एक दाने से भी छोटे' इस बैग को बीते दिन ऑनलाइन नीलामी में 63,000 डॉलर (51.6 लाख रुपये) में बेचा गया. बैग को डिजिटल डिस्प्ले वाले माइक्रोस्कोप के साथ बेचा गया ताकि खरीदार इसे देख सके.
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक बेहद छोटे बैग की तस्वीर वायरल हो रही है. ये बैग नमक के दाने से भी छोटा है. इसे देखने के लिए माइक्रोस्कोप की जरूरत पड़ती है. अब एक ऑक्शन में इसे 50 लाख रुपये से ज्यादा में बेच दिया गया है. जिसके बाद यूजर्स पूछ रहे हैं कि आखिर इस बैग को किस काम में यूज किया जाएगा.
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, मानव आंखों से बमुश्किल दिखाई देने वाला ये बैग लुई वुइटन (Louis Vuitton) डिजाइन पर आधारित है. हालांकि, इसे न्यूयॉर्क कला समूह MSCHF ने बनाया है. MSCHF की स्थापना 2016 में हुई थी और यह अपनी विचित्र नीलामियों के लिए जाना जाता है.
'नमक के एक दाने से भी छोटे' इस बैग को बीते दिन ऑनलाइन नीलामी में 63,000 डॉलर (51.6 लाख रुपये) में बेचा गया. बैग को डिजिटल डिस्प्ले वाले माइक्रोस्कोप के साथ बेचा गया ताकि खरीदार इसे देख सके. क्योंकि, इसका साइज महज 657×222×700 माइक्रोमीटर है. बैग फ्लोरोसेंट पीले-हरे रंग का है.
ये इतना छोटा है कि सुई के छेद के अंदर से भी निकल जाएगा. इस महीने की शुरुआत में जब MSCHF ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बैग की तस्वीर पोस्ट की तो इसने ऑनलाइन खूब सुर्खियां बटोरी थीं. बैग में Louis Vuitton कंपनी का लोगो 'LV' बना हुआ है.
बैग के बिक्री की मेजबानी अमेरिकी संगीतकार फैरेल विलियम्स द्वारा स्थापित एक ऑनलाइन नीलामी घर जूपिटर द्वारा की गई थी. हालांकि, विलियम्स वर्तमान में Louis Vuitton के मेन्सवियर के क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं.
बैग की फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- आखिरकार, इसका उपयोग क्या है. दूसरे ने कहा- इसे बनाने में कितनी सावधानी बरती गई होगी. तीसरे ने लिखा- चींटी से भी छोटा हैंडबैग.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











