
नफरत, धोखा, लालच और साजिश... पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा, हैरान कर देगी कहनी
AajTak
कहते हैं हर जुर्म के होने से पहले उसकी आहट सुनाई देती है. कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश के कत्ल से पहले कुछ ऐसी ही आहट सुनाई दे रही थी, लेकिन लगता है कि इस परिवार के जानने वाले लोगों, दोस्तों और रिश्तेदारों ने इस आहट को सुनने और समझने में गलती कर दी.
Karnataka Former DGP IPS Om Prakash Murder Case: रविवार को कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश का कत्ल उन्हीं के घर में कर दिया गया. कत्ल का इल्जाम उनकी बीवी पर है. लेकिन अब तफ्तीश में पता चला है कि ये वारदात एकाएक हुए किसी झगड़े की वजह से नहीं हुई. बल्कि इसकी आहट काफी पहले से सुनाई दे रही थी. पल्लवी ने अपने पति पर जासूसी करवाने, खाने में जहर देने और यहां तक कि अपने और अपनी बेटी के कत्ल की साजिश रचने का भी इल्जाम लगाया था. मगर तब लोगों ने इसे फैमिली मैटर मान कर अनसुना कर दिया.
कहते हैं हर जुर्म के होने से पहले उसकी आहट सुनाई देती है. कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश के कत्ल से पहले कुछ ऐसी ही आहट सुनाई दे रही थी, लेकिन लगता है कि इस परिवार के जानने वाले लोगों, दोस्तों और रिश्तेदारों ने इस आहट को सुनने और समझने में गलती कर दी. ओम प्रकाश के कत्ल की इस भयानक वारदात के बाद अब जब पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है, तो इस कत्ल के पीछे छुपी ऐसी-ऐसी कहानियां सामने आ रही हैं, जो किसी को भी चौंका सकती है.
इन कहानियों में नफरत, धोखा, रुपयों का लालच, साजिश, धमकी सबकुछ है. पूर्व डीजीपी की पत्नी पल्लवी और उनकी बेटी कृति को बेशक बेंगलुरु पुलिस ने पूर्व डीजीपी के कत्ल के इल्जाम में गिरफ्तार कर लिया हो, लेकिन इस कत्ल की जमीन काफी पहले उसी वक़्त तैयार हो गई थी, जब पति-पत्नी के बीच हर गुजरते दिन के साथ झगड़ा बढ़ता ही जा रहा था.
अपने और पति ओम प्रकाश के बीच आए दिन होने वाले झगड़ों के बीच उनकी पत्नी पल्लवी ने कई बार अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को फोन कर या फिर मैसेज के जरिए इस मामले में हस्तक्षेप करने की और अपने लिए राहत की मांग की थी, लेकिन सच्चाई यही है कि ज्यादातर लोगों ने इसे फैमिली मैटर मान कर पति-पत्नी की इस ल़ड़ाई से खुद को दूर कर लिया था. खबरों की मानें तो इस कत्ल से महज कुछ रोज पहले ही पल्लवी ने आईपीएस ऑफिसर्स के एक व्हाट्सएप ग्रुप में अपने पति ओम प्रकाश के खिलाफ एक के बाद कई मैसेज भेजे थे और कहा था कि इस मामले पर उन्हें सुओ-मोटो कॉगनिजेंस लेते हुए उनके पति ओम प्रकाश के खिलाफ केस दर्ज करना चाहिए.
पल्लवी ने उस मैसेज में लिखा था, 'ये मेरी यानी पल्लवी ओमप्रकाश की ओर से एक इमरजेंसी कॉल है. इसे मेरी ओर से दी जा रही एक ऑनलाइन एफआईआर समझें और प्लीज इस मामले में स्वयं संज्ञान लें और मेरे पति ओम प्रकाश के खिलाफ कार्रवाई करें. मैं और मेरी बेटी मेरे पति यानी कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश के हाथों गंभीर घरेलू हिंसा का शिकार हो रहे हैं.'
पल्लवी ने ओम प्रकाश के कत्ल से पहले उन पर और भी कई संगीन आरोप लगाए थे. लोगों से फरियाद की थी, लेकिन शायद उन बातों को तब गंभीरता से नहीं लिया गया. पल्लवी ने इल्जाम लगाया था कि उनकी और उनकी बेटी के खिलाफ उनके पति पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश लगातार साजिशें रच रहे हैं. वो उनकी जासूसी कराते हैं, वो जिनसे भी मिलने की कोशिश करती हैं या फिर जिनसे बातें करती हैं. ओम प्रकाश के लोग वो सारी जानकारी उन्हें देते हैं. यहां तक कि अब तो उनके खाने में डायबिटीज की दवा इंसुलिन और सैनिटाइजर जैसी जहरीली चीजें भी मिलाई जाने लगी हैं. वो अब अपनी बेटी कृति को जानबूझ कर टार्गेट करने लगे हैं, क्योंकि कृति उनकी मनमानी के खिलाफ आवाज उठाती है.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








