
ननद के साथ मिली पत्नी की रोमांटिक चैट, पति के पैरों तले खिसक गई जमीन; 7 साल का रिश्ता तोड़ा, 5 साल के बेटे को भी छोड़ा
AajTak
MP के जबलपुर में एक ननद अपनी ही भाभी की खूबसूरती पर फिदा हो गई और दोनों के बीच इश्क परवान चढ़ गया. हालात ये हुए कि ननद और भाभी अपने घर-परिवार को छोड़कर रफूचक्कर हो गईं. शादीशुदा महिला अपने 5 साल के बेटे को भी छोड़ गई.
मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपनी खूबसूरत भाभी को भगा ले जाने वाली ननद की कहानी सुर्खियों में है. हैरानी की बात यह है कि अपनी ममेरी बहन पर युवक को कभी शक तक नहीं हुआ. इस घटना के कुछ दिन बाद जब पति ने घर पर रखा पत्नी का मोबाइल फोन खंगाला तो उसमें ननद के साथ पत्नी की रोमांटिक चैटिंग मिली, जिसे देखकर पति के पैरों तले जमीन खिसक गई.
यह मामला अमरपाटन इलाके का है. आशुतोष नाम के युवक ने करीब 7 साल पहले संध्या से लव मैरिज की थी. उनकी शादीशुदा जिंदगी सामान्य थी और उनका 5 साल का एक बेटा भी है. इसी बीच आशुतोष बच्चे की पढ़ाई के लिए यह परिवार जबलपुर शिफ्ट हो गया था.
जबलपुर में आशुतोष की ममेरी बहन यानी पत्नी की ननद मानसी का घर पर आना-जाना लगा रहता था. ननद-भाभी में खूब बातचीत होती थी, और वे अक्सर साथ में बाज़ार भी जाती थीं. क्योंकि यह एक पारिवारिक रिश्ता था, आशुतोष को कभी शक तक नहीं हुआ कि ननद-भाभी का रिश्ता महज़ पारिवारिक नहीं है.
मोबाइल फोन ने खोला खौफनाक राज सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी अचानक 12 अगस्त को आशुतोष की पत्नी संध्या लापता हो गईं. अगले दिन वह जबलपुर रेलवे स्टेशन पर मिलीं और कुछ समय पति और बेटे के साथ रहीं. लेकिन 22 अगस्त को वह अपना मोबाइल घर पर छोड़कर बाहर गईं और अब तक वापस नहीं लौटी हैं.
लापता पत्नी के लिए परेशान पति को जब कोई उम्मीद नहीं बची, तो उसने घर पर रखे पत्नी के पुराने फोन को खंगाला. फोन में ननद मानसी के साथ पत्नी की रोमांटिक चैटिंग मिली, जिसे देखकर आशुतोष के पैरों तले जमीन खिसक गई. उसे तब समझ आया कि उसकी पत्नी और बहन के बीच एक प्रेम संबंध था, और वे दोनों भाग गई हैं.
एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पीड़ित पति की ओर से जबलपुर ग्रामीण के घमापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है. चूंकि पत्नी मोबाइल साथ नहीं ले गई है, लोकेशन ट्रेस करने में परेशानी आ रही है. हालांकि, पुलिस को कुछ तकनीकी साक्ष्य मिले हैं, जिनके आधार पर लापता पत्नी की तलाश की जा रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










