
नदी पर नहाने जा रहे युवकों पर झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, सिर में पंजा मार किया जख्मी
AajTak
MP News: युवक रामलखन ठाकुर और धन सिंह कुशवाह नदी में नहाने जा रहे थे. तभी रास्ते में झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने पहले रामलखन ठाकुर पर हमला किया. साथी को बचाने की कोशिश में धन सिंह कुशवाह भी घायल हो गए.
MP News: श्योपुर में नदी पर नहाने जा रहे दो युवकों पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया. झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक हमला बोलते हुए सिर पर पंजा मारकर उन्हें घायल कर दिया. युवकों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडों के सहारे तेंदुए को भगा दिया. घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है.
घटना श्योपुर जिले के विजयपुर इलाके के अरोंद गांव की है. दरअसल, गांव के युवक रामलखन ठाकुर और धन सिंह कुशवाह नदी में नहाने जा रहे थे. तभी रास्ते में झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने पहले रामलखन ठाकुर पर हमला किया. साथी को बचाने की कोशिश में धन सिंह कुशवाह भी घायल हो गए. आसपास के ग्रामीणों ने शोर सुनकर लाठी-डंडों के साथ मदद की, जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग गया.
दोनों घायलों को तत्काल विजयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया. वन विभाग ने घायलों को आर्थिक सहायता प्रदान की है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि क्षेत्र में जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ गई हैं.
वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है. अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है और अकेले जंगल या नदी किनारे न जाने को कहा है.
विजयपुर के बीएमओ डॉ. राघवेंद्र कर्ण ने बताया कि अरोंद गांव के ग्रामीणों को किसी जंगली जानवर ने घायल किया था. उन्हें सुबह इलाज के लिए भर्ती कराया गया. दोनों की हालत खतरे से बाहर है और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है.
सामान्य वन मंडल के डीएफओ केएस रंधा ने फोन पर बताया कि तेंदुए के हमले में घायल हुए दोनों व्यक्तियों का इलाज करवाया जा रहा है. साथ ही, उन्हें सहायता राशि भी दी गई है. तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.









