
नदी के नीचे से निकला 3400 साल पुराना शहर, देखने के लिए उमड़ी भीड़
AajTak
पुरातत्वविदों (Archaeologists) ने 3,400 साल पुराने एक शहर (Lost City Emerges) का पता लगाया है. इस शहर के बारे में ऐसी-ऐसी जानकारियां निकलकर सामने आईं हैं, जो किसी को भी अचंभित कर सकती हैं.
Historical City Emerges From River: धरती के गर्भ में ऐसी-ऐसी चीजें दफन हैं, जिनके बारे में हम आज भी अनजान हैं. लेकिन समय-समय पर कुछ ऐसी चीजें बाहर आ जाती हैं जो हमें पुराने इतिहास से रूबरू कराती हैं. हाल ही में इसकी एक झलक इराक (Iraq) के कुर्दिस्तान (Kurdistan) प्रांत में देखने को मिली. जहां पुरातत्वविदों (Archaeologists) ने 3,400 साल पुराने एक शहर का पता लगाया है. इस शहर के बारे में ऐसी-ऐसी जानकारियां निकलकर सामने आईं हैं, जो किसी को भी अचंभित कर सकती हैं. फिलहाल, इस साइट को देखने के लिए पुरातत्वविदों के साथ-साथ आम लोगों की भी भीड़ उमड़ रही है.
पुरातत्वविदों ने बताया है कि 3,400 साल पुराना ये शहर टिगरिस नदी (Tigris River) के नीचे से मिला है. कांस्य युग (Bronze Age City) के इस प्राचीन शहर को मित्तानी साम्राज्य (Mitanni Empire) ने 1475 ईसा पूर्व और 1275 ईसा पूर्व के बीच बसाया था, जिसने उत्तरी मेसोपोटामिया के कुछ हिस्सों पर शासन किया था.
भूकंप में पूरी तरह से बर्बाद हो गया था
हाल ही में कुर्द और जर्मन शोधकर्ताओं की एक टीम को इस शहर में स्थित एक गांव (Kemune) के अवशेष मिले. आशंका जताई जा रही है कि ये 1350 ईसा पूर्व के दौरान भूकंप में पूरी तरह से बर्बाद हो गया था. लेकिन इसके कुछ खंडहर ढह गई दीवारों के नीचे संरक्षित हैं. 1980 के दशक में मोसुल बांध के निर्माण के दौरान यह इलाका जलमग्न हो गया. हालांकि, तब भी शोधकर्ताओं को इसके बारे में पता था, लेकिन पानी में डूबे होने के कारण जांच नहीं की जा सकी थी.
शोधकर्ताओं को शहर के अवशेषों के बारे में लंबे समय से पता था, लेकिन वे केवल सूखे के दौरान ही इसकी जांच कर सकते थे, क्योंकि शहर पूरी तरह से जलमग्न था. अभी इराक का ये इलाका अत्यधिक सूखे की मार झेल रहा है. इसीलिए जब प्राचीन शहर पानी से बाहर सतह पर आया तो एक बार फिर से इसकी (Kemune) जांच शुरू की गई है. Kemune मितानी साम्राज्य का एकमात्र ज्ञात शहरी केंद्र है, जो टिगरिस नदी पर स्थित है.
2018 में भी खुदाई हुई थी

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










