
'नथुनियां के गुना टूटल ये राजा...', टाल के गैंगस्टर दुलारचंद यादव की कहानी, जिसने अनंत सिंह को दी चुनौती
AajTak
मोकामा का टाल क्षेत्र फिर से एक राजनीतिक हत्या का गवाह बना है. गंगा के किनारे की ये जमीन खेती-बारी के लिए जितनी उपजाऊ है उतनी ही सघन और टफ यहां की सियासत है. दुलारचंद की हत्या के बाद ये पूरा इलाका एक बार फिर से सहमने लगा है. यहां दुलारचंद यादव और अनंत सिंह के बीच अदावत की कहानी पुरानी है.
नथुनियां के गुना टूटल ये राजा जवानियां में गड़िया छूटल ये राजा बड़ी धूमधाम से शादी मोर भइले शादी होके पिया बंबई चल गइले...
पहलवानी का शौक रखने वाले दुलारचंद यादव स्थानीय लोकगीतों में जब गला आजमाते तो माहौल बना देते. उन्होंने ये गीत चुनावी अभियान के दौरान एक इंटरव्यू में गाया था. गुरुवार को माकामा में चुनाव प्रचार के दौरान उनका कत्ल कर दिया गया. अनंत सिंह से उनकी अदावत बहुत पुरानी थी. अनंत सिंह को वो छोटे सरकार नहीं मानते थे. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि अब मोकामा में बड़ा सरकार आ गया है और उसका नाम है पीयूष प्रियदर्शी.
दुलारचंद यादव खुद चुनाव नहीं लड़ रहे थे बल्कि वे मोकामा सीट पर अनंत सिंह के खिलाफ जन सुराज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे पीयूष प्रियदर्शी का प्रचार कर रहे थे.
मोकामा की धरती पर बाहुबल का जोर वर्षों से चुनाव को रक्तरंजित करता आया है. गंगा की लहरों के किनारे मौजूद इस जमीन पर फसल और सियासत दोनों ही ऊर्वर है.
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










