
नकली ग्राहक, ऑनलाइन सौदा और पुलिस का छापा... नागपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मां-बेटे गिरफ्तार
AajTak
Nagpur Sex Racket: महाराष्ट्र के नागपुर के हुडकेश्वर इलाके में क्राइम ब्रांच ने सेक्स रैकेट का बड़ा भंडाफोड़ किया है. 'ऑपरेशन शक्ति' के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार किया है. हैरान करने वाली बात यह है कि जिस्मफरोशी का पूरा नेटवर्क उन्हीं दोनों के इशारे पर चल रहा था.
महाराष्ट्र के नागपुर के हुडकेश्वर इलाके में क्राइम ब्रांच ने बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. 'ऑपरेशन शक्ति' के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार किया है. हैरान करने वाली बात यह है कि जिस्मफरोशी का पूरा नेटवर्क उन्हीं दोनों के इशारे पर चल रहा था. आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 143(2)(3) और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम, 1956 की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि हुडकेश्वर लेआउट के एक मकान से सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है. सूचना सही निकलने पर पुलिस ने एक नकली ग्राहक तैयार किया. ऑनलाइन बातचीत के जरिए आरोपियों से संपर्क साधा गया. सौदे के तहत एक युवती की डील पक्की हुई और एडवांस में 1000 रुपए लिए गए. जैसे ही रकम आरोपी तक पहुंची, पुलिस ने मकान पर धावा बोलकर मां-बेटे को रंगे हाथ पकड़ लिया.
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों के नाम सुनीता विकास कांबले और यश विकास कांबले हैं. दोनों ने आरटीओ विभाग का निजी काम करने के नाम पर करीब छह महीने पहले मकान किराए पर लिया था, लेकिन देह व्यापार का धंधा शुरू कर दिया. इस कार्रवाई के दौरान एक 27 वर्षीय युवती को भी आजाद कराया गया, जो छत्तीसगढ़ की रहने वाली है. उसे पैसों का लालच देकर नागपुर लाकर सेक्स रैकेट में धकेल दिया गया.
प्रीमियम ग्राहकों को टारगेट करते थे मां-बेटे
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी केवल प्रीमियम ग्राहकों को ही टारगेट करते थे. ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप पर लड़कियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं. मनपसंद लड़की चुनने के बाद एडवांस लिया जाता और फिर सौदा पक्का होने पर उसे ग्राहक तक पहुंचा दिया जाता था. पुलिस ने छापे के दौरान 94 हजार 700 रुपए मूल्य की सामग्री जब्त की है. इसमें 63 हजार 500 रुपए नकद, 31 हजार के चार मोबाइल फोन शामिल हैं.
14 अगस्त को सैलून पर पुलिस का छापा

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






