
नए साल पर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 20 हजार पुलिसकर्मी ग्राउंड पर तैनात
AajTak
पुलिस ने कहा कि यातायात पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों सहित लगभग 20,000 पुलिसकर्मी उदंडता और यातायात उल्लंघनों को रोकने के लिए ग्राउंड पर तैनात रहेंगे. दिल्ली की सीमा हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगती है और यह राजस्थान के करीब है. इन तीनों राज्यों से बड़ी संख्या में लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए दिल्ली पहुंचते हैं.
दिल्ली पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 20,000 पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं. अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के सीमावर्ती इलाकों में भी तैनाती बढ़ा दी है.
पुलिस ने कहा कि यातायात पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों सहित लगभग 20,000 पुलिसकर्मी उदंडता और यातायात उल्लंघनों को रोकने के लिए ग्राउंड पर तैनात रहेंगे. दिल्ली की सीमा हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगती है और यह राजस्थान के करीब है. इन तीनों राज्यों से बड़ी संख्या में लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए दिल्ली पहुंचते हैं.
कनॉट प्लेस, खान मार्केट, फाइव स्टार होटल्स के लिए खास इंतजाम
नई दिल्ली जिले में तैनाती के बारे में जानकारी साझा करते हुए, पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) देवेश कुमार महला ने कहा, 'हमने आगामी नए साल की पूर्व संध्या के दौरान सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक व्यवस्था तैयार की है.'
उन्होंने कहा कि विभिन्न क्लबों, होटलों, रेस्तरां, पब, मॉल और पार्कों में बड़ी भीड़ इकट्ठा होने की उम्मीद है और कनॉट प्लेस, खान मार्केट, फाइव स्टार होटल्स के लिए खास इंतजाम किए जाएंगे. डीसीपी ने आगे कहा कि व्यवस्थाओं को दो जोन में बांटा गया है, जिसकी समग्र निगरानी डीसीपी, नई दिल्ली द्वारा की जाएगी.
व्यवस्थाओं को दो जोन में बांटा

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










