
नए साल पर दिल्ली में शराब की रिकॉर्डतोड़ बिक्री, दो दिन में बिकीं 41 लाख बोतलें
AajTak
नए साल पर दिल्ली में शराब की रिकॉर्डतोड़ बिक्री देखने को मिली है. यहां दो दिन के अंदर शराब की करीब 41 लाख बोतलें बिक गई हैं. 2024 के आने से पहले ही 31 दिसंबर को दिल्ली में शराब की 24 लाख बोतल बिकीं. एक दिन पहले (30 दिसंबर) ही को दिल्ली में शराब की 17 लाख 79 हजार बोतलें बिकीं.
दिल्ली में नए साल पर शराब की रिकॉर्डतोड़ बिक्री हुई है. 2024 के आने से पहले ही 31 दिसंबर को दिल्ली में शराब की 24 लाख बोतल बिकी हैं. ये बिक्री अचानक नहीं बढ़ी, बल्कि 31 दिसंबर के पहले ही इसके आसार दिखने शुरू हो गए थे. एक दिन पहले (30 दिसंबर) ही को दिल्ली में शराब की 17 लाख 79 हजार बोतलें बिकीं हैं.
बता दें कि नए साल के मौके पर पिछले दिनों की तुलना में करीब 6 लाख 11 हजार बोतलें ज्यादा बिकीं. पिछले साल 31 दिसंबर को करीब 20 लाख 30 हजार शराब की बोतलें बिकी थीं. यानी इस साल 31 दिसंबर 2022 के मुकाबले दिल्ली वालों ने 20 फीसदी ज्यादा शराब पी. इस साल पूरे दिसंबर महीने में लगभग 5 करोड़ बोतल शराब बिकीं, जो कि पिछले साल (2022) के पूरे दिसंबर महीने में बिकीं 4 करोड़ बोतलों से लगभग 25 फीलसदी ज्यादा है.
किस दिन कितनी बिकीं बोतलें?
शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर हुआ एक्शन
बता दें कि दिल्ली में न्यू ईयर पर जितनी ज्यादा शराब की बिक्री हुई, पुलिस भी उतनी ही मुस्तैदी से चौक-चौराहों पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ एक्शन लेती नजर आई. दिल्ली में 30 दिसंबर को शराब पीकर गाड़ी चलाने के कुल 189 मामले सामने आए, जिनमें बदरपुर, लाजपत नगर, संगम विहार, सरिता विहार और कालकाजी सर्कल में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए. वहीं, 31 दिसंबर को शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के कुल 360 मामले सामने आए, जिनमें कापसहेड़ा, नांगलोई, संगम विहार, तिलक नगर और नंद नगरी सर्कल में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








