
नए संसद भवन की साइट पर पहुंचे PM मोदी तो बरसी कांग्रेस, बोली- अच्छा होता किसानों से मिलते
AajTak
कांग्रेस और एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पर प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किए हैं. कांग्रेस ने कहा है कि इससे बेहतर होता कि पीएम मोदी कुछ समय निकाल कर किसानों से मिल लेते.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीती रात अचानक से नई दिल्ली में सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बन रहे नए संसद भवन के निर्माण स्थल पहुंच गए थे. पीएम मोदी तकरीबन एक घंटे तक वहीं रुके और निर्माण कार्य से संबंधित जानकारियां लीं. अब विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को लेकर निशाना साधा है. कांग्रेस और एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पर प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किए हैं. कांग्रेस ने कहा है कि इससे बेहतर होता कि पीएम मोदी कुछ समय निकाल कर किसानों से मिल लेते.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









