
नए 'भूकंप मैप' ने चौंकाया... दिल्ली-NCR, देहरादून-ऋषिकेश समेत पूरे हिमालय पर खतरा बढ़ा
AajTak
भारत ने नया भूकंप खतरे का नक्शा जारी कर दिया है. अब देश का 61% हिस्सा मध्यम से बहुत ज्यादा खतरे में है. सबसे बड़ा बदलाव – पूरा हिमालय पहली बार सबसे ऊंचे जोन VI में डाला गया है. मध्य हिमालय में 200 साल से बड़ा भूकंप नहीं आया, इसलिए वहां बहुत दबाव जमा है. देहरादून, ऋषिकेश, दिल्ली-NCR जैसे इलाके अब और खतरनाक हो गए हैं.
भारत ने कई दशकों बाद अपना सबसे बड़ा भूकंप खतरे का नक्शा (Seismic Zonation Map) बदल दिया है. अब पूरा हिमालय इलाका सबसे ऊंचे खतरे वाले ज़ोन VI में डाल दिया गया है. पहले यहां जोन IV और V में बंटा हुआ था. अब पूरे देश का 61% हिस्सा मध्यम से बहुत ज्यादा खतरे में आ गया है.
हिमालय पृथ्वी की सबसे तेज टकराने वाली दो प्लेटों के बीच में है – भारतीय प्लेट हर साल 5 सेंटीमीटर उत्तर की ओर धकेल रही है. इससे जमीन के अंदर बहुत दबाव बन रहा है. जब यह दबाव अचानक निकलता है, तो बहुत बड़ा भूकंप आता है.
यह भी पढ़ें: मणिपुर में मिला 37 हजार साल पुराना कांटेदार बांस... हिमयुग के रहस्य का खुलासा
ये कभी भी फट सकती हैं. खास बात यह है कि मध्य हिमालय में पिछले 200 साल से कोई बहुत बड़ा भूकंप नहीं आया – मतलब वहां बहुत सारा दबाव जमा हो चुका है.
पूरा हिमालय अब एकसाथ जोन VI में है. देहरादून जैसे शहर अब ज्यादा खतरे में (मोहंद फॉल्ट के पास). पहले जोन की सीमा पर बने शहर अब ऊंचे खतरे वाले जोन में गिने जाएंगे. नरम मिट्टी या सक्रिय फॉल्ट के ऊपर नई बस्तियां बनाने पर रोक. पुरानी इमारतों को मज़बूत (रेट्रोफिट) करना जरूरी हो गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










