
नए कलर में लॉन्च हुआ TVS का ये धांसू स्कूटर, बुकिंग ओपन, इतनी है कीमत
AajTak
नए रंग की TVS NTORQ 125 रेस एडिशन में मौजूदा लाल कलर की एडिशन के साथ पेश किया जाएगा. यह नया मरीन ब्लू रंग चेकर्ड फ्लैग डिजाइन और स्पोर्ट्स चेकर्ड फ्लैग इंस्पायर्ड ग्राफिक्स से प्रेरित है. कंपनी ने नए कलर की NTORQ 125 की बुकिंग शुरू कर दी है और डिलीवरी की शुरुआत भी हो चुकी है.
TVS मोटर कंपनी ने NTORQ 125 को नए कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है. नया पेश किया गया कलर न्यू यूथफुल मरीन ब्लू है. NTORQ 125 रेस एडिशन नए कलर में 87,011 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में उपलब्ध है. कंपनी ने नए कलर को ग्राहकों के बीच NTORQ की अपील को बढ़ाने के लिए पेश किया गया है. ग्राहकों ने इसे रेड कलर में भी खूब पसंद किया है. कंपनी ने नए कलर के साथ NTORQ 125 की बुकिंग शुरू कर दी है और डिलीवरी भी की शुरुआत भी हो चुकी है.
तीन कलर का कॉम्बिनेशन
नए कलर की TVS NTORQ 125 रेस एडिशन को मौजूदा लाल कलर की एडिशन के साथ पेश किया जाएगा. नया मरीन ब्लू रंग चेकर्ड फ्लैग डिजाइन और स्पोर्ट्स चेकर्ड फ्लैग इंस्पायर्ड ग्राफिक्स से प्रेरित है. इस नए कलर वैरिएंट में तीन कलर ब्लैक, मैटेलिक ब्लैक और मैटेलिक ब्लू का कॉम्बिनेशन है, जो स्कूटर को दमदार लुक दे रहे हैं.
स्कूटर की टॉप स्पीड
TVS NTORQ 125 रेस एडिशन में कंपनी 124.8 cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, 3-वॉल्व, एयर-कूल्ड SOHC, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन देती है. कंपनी ने इस स्कूटर की स्पीड को लेकर बड़ा दावा किया है. कंपनी ने कहा कि रेस एडिशन में 95 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है.
TVS NTORQ का डिजाइन

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










