
नए अवतार में दिखे Twitter के मालिक एलन मस्क, फोटो हुई वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर दुनिया के सबसे अमीर शख्स की एक फोटो वायरल हो रही है. फोटो में एलन मस्क एक लेदर कॉस्टयूम में नजर आते हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर यह फोटो शेयर किया है. फोटो में मस्क अपनी मां के साथ दिखते हैं. इस फोटो को करीब 2 घंटे में ही 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं.
ट्विटर खरीदने के बाद दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क एक नए अवतार में दिखे हैं. उन्होंने ब्लैक टीशर्ट के ऊपर एक लेदर कॉस्टयूम पहन रखा था. एलन मस्क ने इस आउटफिट में अपनी मां के साथ फोटो शेयर किया. उन्होंने बताया कि उनका यह गेटअप हैलोवीन के लिए है. मस्क की इस फोटो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. वहीं, 19 हजार लोगों ने पोस्ट को रीट्वीट किया है और 13 हजार लोगों ने पोस्ट पर कमेंट किया है.
टेस्ला और स्पेसएक्स कंपनी के मालिक मस्क का यह अवतार ऐसे समय में दिखा है जब ट्विटर खरीदने के बाद ब्लू टिक यूजर से पैसे वसूलने और ट्विटर से करीब 2000 लोगों को नौकरी से निकालने की बात चल रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि एलन मस्क नए अवतार में अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में फेमस मॉडल हेइडी क्लुम की हैलोविन पार्टी में पहुंचे थे. इससे पहले वह मां के साथ ट्विटर ऑफिस से निकलते दिखे थे. Just Jared की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क का यह कॉस्टयूम करीब 6 लाख रुपए ($7,500) की है. हालांकि, मस्क के इस गेटअप को लेकर ज्यादातर यूजर्स कंफ्यूज दिखे. फोटो शेयर करते हुए मस्क ने लिखा- मां के साथ हैलोविन.
एलन की पोस्ट को रीट्वीट करते हुए उनकी मां माए मस्क ने बताया कि फोटो में मौजूद तीसरा इंसान कौन है. उन्होंने बताया कि फोटो में दूसरी महिला thewallgroup की फाउंडर और CEO ब्रूक वाल हैं. माए मस्क ने लिखा- और ब्रूक वाल, जिन्होंने यह ड्रेस पहनाने में तुम्हारी मदद की थी.
पोस्ट पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा- यह एलन के सुपर विलेन होने का प्रूफ है. दूसरे यूजर ने लिखा- सबसे कूल अमीर इंसान, तीसरे यूजर ने सुपर हीरो के कॉस्टयूम के साथ मस्क का एक कॉर्टून ट्वीट किया.
कॉस्टयूम स्टोर Abracadabra NY की वेबसाइट के मुताबिक, मस्क के आउटफिट का नाम ‘डेविल्स चैंपियन-लेदर आर्मर’ है. वेबसाइट पर इस कॉस्टयूम की कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई गई है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










