
नई सीएम, कैबिनेट में 4 पुराने मंत्री... जानें- आतिशी मंत्रिमंडल में किसको मिला कौन सा विभाग
AajTak
आतिशी की नई मंत्रिपरिषद में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन, मुकेश अहलावत का नाम शामिल है. इसमें मुकेश अहलावत नया चेहरा हैं. ऑक्सफोर्ड से पढ़ाई करने वाली आतिशी उस समय पार्टी और पिछली सरकार का बड़ा चेहरा बनकर उभरी थीं, जब अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में थे.
आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी ने राज निवास में दिल्ली के 8वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. आतिशी के साथ 5 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली है, जिनमें से 4 पिछली केजरीवाल सरकार में मंत्री थे, जबकि एक नया चेहरा कैबिनेट में शामिल हुआ है.
आतिशी की नई मंत्रिपरिषद में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन, मुकेश अहलावत का नाम शामिल है. इसमें मुकेश अहलावत नया चेहरा हैं. ऑक्सफोर्ड से पढ़ाई करने वाली आतिशी उस समय पार्टी और पिछली सरकार का बड़ा चेहरा बनकर उभरी थीं, जब अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में थे. कालकाजी से पहली बार विधायक बनीं आतिशी भारत में मुख्यमंत्री का पद संभालने वाली 17वीं महिला और दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं. 43 वर्षीय आतिशी दिल्ली की सबसे कम उम्र की महिला मुख्यमंत्री भी हैं.
आइए जानते हैं कि आतिशी मंत्रिमंडल में किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला है.
- आतिशी, मुख्यमंत्री
1. लोक निर्माण विभाग 2. बिजली 3. शिक्षा 4. हायर एजुकेशन 5. ट्रेनिंग एंड टेक्निकल एजुकेशन 6. जनसंपर्क विभाग 7. रेवेन्यू 8. फाइनेंस 9. प्लानिंग 10. सर्विसेज 11. विजिलेंस 12 वाटर 13 लॉ, न्याय एवं विधायी कार्य, ऐसे सभी विभाग जो किसी मंत्री को विशेष रूप से आवंटित न हों
-सौरभ भारद्वाज, मंत्री

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










