
नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा... लोकसभा की 4 सीटों के लिए AAP ने उतारे उम्मीदवार
AajTak
आम आदमी पार्टी इस बार INDIA गठबंधन का हिस्सा है और वह राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने जा रही है. इसके मद्देनजर दोनों पार्टियों में सीट शेयरिंग पहले ही हो चुकी है, जिसके मद्देनजर आम आदमी पार्टी 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है. AAP ने अपने सभी चारों उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है.
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. आम आदमी पार्टी इस बार INDIA गठबंधन का हिस्सा है और वह राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने जा रही है. इसके मद्देनजर दोनों पार्टियों में सीट शेयरिंग पहले ही हो चुकी है, जिसके मद्देनजर आम आदमी पार्टी 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है.
AAP ने दिल्ली के लिए सभी चारों उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. सभी जिन चार उम्मीदवार को लोकसभा चुनाव लड़ाने का फैसला किया है, उनमें से तीन वर्तमान में AAP के विधायक हैं. वहीं हरियाणा की कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट के लिए भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया है. पार्टी ने यहां से सुशील गुप्ता को मैदान में उतारा है.
आम आदमी पार्टी की घोषणा के मुताबिक नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार और साउथ दिल्ली सहीराम को उम्मीदवार बनाया गया है. चारों उम्मीदवार आम आदमी पार्टी के पुराना कार्यकर्ता और नेता रहे हैं. इन पर अब पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भरोसा जताया है. इनमें से सोमनाथ भारती, कुलदीप कुमार और सहीराम आम आदमी पार्टी के विधायक हैं.
दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता गोपाल राय ने बताया कि पार्टी ने ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जो INDIA गठबंधन के लिए सीट जीत सकते हैं. पार्टी ने अभी तक सभी राज्यों में 10 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए भी जल्द नामों का ऐलान किया जाएगा.
पश्चिमी दिल्ली सांसद रह चुके हैं महाबल मिश्रा
महाबल मिश्रा कांग्रेस के पूर्व सांसद हैं और 2022 के दिल्ली नगर निगम चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे. उन्हें पार्टी ने अब पश्चिमी दिल्ली से मैदान में उतारने का फैसला किया है. महाबल मिश्रा पश्चिमी दिल्ली से एक बार सांसद रहे हैं और उसके पहले द्वारका सीट से तीन बार विधायक भी रहे हैं.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










