
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिला 'खजाना', ट्रेन से चार करोड़ कैश, 365 किलो चांदी बरामद
AajTak
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छापेमारी के दौरान आरीपएफ ने एक ट्रेन से चार करोड़ रुपये कैश और 365 किलो चांदी बरामद किया है. बता दें कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा एजेंसियां लगातार चेकिंग अभियान चला रही है और इसी दौरान पूर्वा एक्सप्रेस से भारी मात्रा में ये कैश पकड़ा गया है.
जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर RPF ने एक बड़ा चेकिंग अभियान चलाया जिसमें करीब 4 करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया है. भारी मात्रा में ये कैश एक ट्रेन से बरामद हुआ है. इससे पहले 5 सितंबर को भी कैश और ज्वेलरी पकड़ी गई थी.
रिपोर्ट के मुताबिक RPF टीम को जानकारी मिली थी की मुंबई राजधानी और पूर्वा एक्सप्रेस में भारी मात्रा में अवैध तरीके से कैश, गोल्ड और चांदी लाई जा रही है. इसके बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही पार्सल कोच को चेक किया गया.
4 करोड़ कैश, 365 किलो चांदी बरामद
पार्सल कोच की चेकिंग के दौरान 24 पैकेट संदिग्ध पाए गए. सभी पैकेटों को चेक किया गया तो उसमें 85 लाख रुपए कैश, 38 लाख का सोना और 365 किलो चांदी मिली. इसके बाद इनकम टैक्स और GST अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी गयी है जो अब इसकी जांच कर रहे हैं.
हालांकि भारी मात्रा में पकड़े गए कैश और सोना चांदी को लेकर किसी ने इस पर अपना दावा नहीं किया है. अब जांच अधिकारी इसके असल मालिक का पता लगा रहे हैं.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










