
नई दिल्ली में राजनीतिक-कूटनीतिक सरगर्मियां बढ़ीं, क्या पाकिस्तान से युद्ध होना तय है?
AajTak
आज सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली की हलचल बता रही है कि कुछ बड़ा होने वाला है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सबसे पहले आर्मी चीफ से लंबी मुलाकात की. उसके बाद उन्होने लोक कल्याण मार्ग स्थिति प्रधानमंत्री आवास पर जाकर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है.
पहलगाम हमले के बाद पूरी दुनिया भारत के अगले कदम के इंतजार में है. पाकिस्तान जिस तरह चीन -रूस और ब्रिटेन आदि से गुहार लगा रहा है उसका सीधा मतलब है कि वह डरा हुआ है. भारत और पाकिस्तान में चल रही उठापटक पर ध्यान दें तो ऐसा लग रहा है कि भारत किसी भी सूरत में पाकिस्तान पर हमला कर सकता है. ऐसी धारणा क्यों बन रही है इसके कई कारण हैं, जो राजनीतिक, सैन्य, राजनयिक और सामाजिक कारकों से जुड़े हैं. हाल ही सोशल मीडिया पर दोनों देशों की तरफ से दुष्प्रचार भी युद्ध का ही एक हिस्सा है. ऐसी खबरें चल रही हैं कि PoK के हट्टियन बाला जिले में झेलम नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि के कारण पाकिस्तान ने यहां जल आपातकाल घोषित कर दिया है. इसकी मुख्य वजह भारत द्वारा उरी बांध से बिना पूर्व सूचना के पानी छोड़ने का आरोप है, जिसे पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि (1960) का उल्लंघन मान रहा है.
*/ /*-->*/
दूसरी तरफ एक खबर यह भी फैली हुई है कि पाकिस्तानी सेना में कथित इस्तीफों का दौर जारी है. इन खबरों में दावा किया गया है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना में बड़े पैमाने पर इस्तीफे हो रहे हैं. पर इन सब बातों के बीच कुछ ऐसी घटनाएं भी हैं जो सीधे तौर पर इशारा कर रही हैं कि आने वाले कुछ दिनों में कुछ बड़ा होने वाला है.
1-नई दिल्ली की सरगर्मियां
नई दिल्ली में भी राजनीतिक और कूटनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं हैं. ऐसी संभावना बनती दिख रही है जैसे कि कुछ बड़ा होने वाला है.सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सबसे पहले आर्मी चीफ से लंबी मुलाकात की. उसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोक कल्याण मार्ग स्थिति प्रधानमंत्री आवास पहुंचे और वहां पीएम नरेंद्र मोदी को ताजा हालात के बारे में अपडेट दिया है. रक्षा मंत्री सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक भी की है और पहलगाम में चल रहे ऑपरेशन और स्थिति की जानकारी दी है. पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी का बेहद सख्त रुख देखा जा रहा है. ऐसे में पूरी दुनिया में यह चर्चा है कि कुछ बड़ा होने वाला है और भारत आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने जा रहा है.
2-पाकिस्तानी नेताओं का डर बहुत कुछ कहता है

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










