
'ध्यान भटकाने से बचने के लिए डिलीट...', सिद्धारमैया के 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' वाले पोस्ट पर मंत्री की सफाई
AajTak
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया का शक्ति योजना पर सोशल मीडिया पोस्ट विवादों में घिर गया. पोस्ट में दावा किया गया कि KSRTC और योजना को ‘लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ से मान्यता मिली है, लेकिन कंपनी जुलाई 2025 में बंद हो चुकी थी. मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने पोस्ट हटाने का कारण 'ध्यान भटकने से बचना' बताया और कहा कि उपलब्धियां वास्तविक हैं.
कर्नाटक के ट्रांसपोर्ट मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा शक्ति योजना की 2 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' उपलब्धियों को लेकर शेयर किए गए सोशल मीडिया पोस्ट बाद में हटाया गया, ताकि ध्यान भटकने से बचा जा सके.
पोस्ट में क्या था और क्यों हुआ विवाद?
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट किया था कि कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) को 'लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' से मान्यता मिली है. पोस्ट में 2 मुख्य बातें थीं. 1997 से अब तक KSRTC को 464 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले और शक्ति योजना के तहत कर्नाटक ने महिलाओं के मुफ्त बस सफ़र का सबसे अधिक रिकॉर्ड बनाया.
एक्स यूजर्स द्वारा यह चिह्नित किए जाने से पहले कि यूके कंपनी हाउस के अनुसार 'लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स लिमिटेड' नामक एक निजी ब्रिटिश कंपनी जुलाई 2025 में भंग कर दी गई थी. ये सर्टिफिकेट तेज़ी से वायरल हो गए. इस पोस्ट को जल्द ही एक सामुदायिक नोट के साथ टैग कर दिया गया, जिसमें संगठन की प्रामाणिकता पर सवाल उठाया गया और एक दिन के भीतर ही हटा दिया गया.
मंत्री की सफाई
अपने स्पष्टीकरण में रेड्डी ने कहा कि पोस्ट को ध्यान भटकाने से बचाने के लिए हटा दिया गया था. इसके बावजूद उन्होंने यह भी कहा कि पोस्ट में दी गई उपलब्धियां "तथ्यात्मक, सत्यापन योग्य और किसी भी थर्ड पार्टी की मान्यता पर निर्भर नहीं हैं. उन्होंने लंदन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को एक निजी रिकॉर्ड संस्था बताया, जिसने पहले महाराष्ट्र के पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे और पुडुचेरी सरकार सहित कई भारतीय सार्वजनिक हस्तियों और संस्थानों को सम्मानित किया है.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.










