
धोनी ने बल्ले की जगह थामी टेनिस की रैकेट, पिच के बाद अब कोर्ट में दिखा रहे जलवा
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अब क्रिकेट के बल्ले के साथ-साथ टेनिस का रैकेट भी थाम लिया है. महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों रांची के जेएससीए स्टेडियम के टेनिस कोर्ट में मैच खेलते नजर आ रहे हैं. रांची के जेएससीए स्टेडियम में मंगलवार से शुरू हो रहे झारखंड टेनिस चैंपियनशिप में धोनी बतौर खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











