धोखेबाज पत्नी से पति ने लिया ऐसा बदला, पैरों तले खिसक गई जमीन
AajTak
एक महिला ने रिलेशनशिप पोर्टल पर बताया कि कैसे उसके अफेयर ने उसकी शादीशुदा जिंदगी बदल दी. इतना ही उसके पति ने जिस तरह इस अफेयर का बदला लिया है वो बहुत हैरान करने वाला है. महिला ने अपने अफेयर से लेकर धोखा मिलने तक की पूरी कहानी बताई है.
एक महिला ने रिलेशनशिप पोर्टल पर बताया कि कैसे उसके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ने उसकी शादीशुदा जिंदगी बदल दी. इतना ही उसके पति ने जिस तरह इस अफेयर का बदला लिया है वो बहुत हैरान करने वाला है. ऑस्ट्रेलिया की इस महिला ने बताया कि 8 साल पहले उसकी शादी रॉबर्ट नाम के युवक से हुई थी. महिला का कहना है बच्चा होने के बाद से ही उनकी शादीशुदा जिंदगी से प्यार खत्म हो चुका था. महिला ने लिखा, 'बेटे के 3 साल होने के बाद मैं अपने एक बेस्ट फ्रेंड के जरिए टिम से मिली. टिम सिंगल था और मुझसे कुछ साल छोटा था.' महिला ने लिखा, 'धीरे-धीरे हमारा अफेयर शुरू हो गया. इतने सालों बाद मैं बहुत खुश और खुद को आजाद महसूस कर रही थी. मैं और टिम बाहर मिलने लगे. हम अक्सर होटल में ठहरते थे. जब उसका रूममेट नहीं होता था तो मैं उसके अपार्टमेंट में भी जाती थी.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










