
धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार NCB के गवाह किरण गोसावी की मुश्किलें बढ़ीं, 4 नए मामले हो सकते हैं दर्ज
ABP News
Many Cheating Cases on Kiran Gosavi: किरण गोसावी पर धोखाधड़ी के पहले से 3 मामले दर्ज हैं. वहीं, आज धोखाधड़ी के चार और नए मामले सामने आए हैं. इसकी पुष्टि पुणे के पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने की.
Many Cheating Cases on Kiran Gosavi: मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में एनसीबी के गवाह किरण गोसावी को धोखाधड़ी के केस में पुणे पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे कोर्ट से आठ दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है. किरण गोसावी पर धोखाधड़ी के पहले से 3 मामले दर्ज हैं. वहीं, आज धोखाधड़ी के चार और नए मामले सामने आए हैं. इसकी पुष्टि पुणे के पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने की है.
पुणे के पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए बताया,"किरण गोसावी पर धोखाधड़ी के दो अलग-अलग थानों में चार और शिकायतें मिली हैं. उनके खिलाफ चार शिकायतकर्ता अपनी शिकायत लेकर सामने आए हैं. हम उनकी शिकायतों के आधार पर नए मामले दर्ज करेंगे."

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












