
JEE Main Exam को लेकर बड़ी खबर... बदल गया टाइम टेबल, कब होगी परीक्षा?
AajTak
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम की तारीखों में बदलाव किया है. ऐसे में जिन भी उम्मीदवारों ने सेशन 1 परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वे नई तारीखों को जान लें. अब ये परीक्षाएं 21 जनवरी से लेकर 29 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी. इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.
जेईई मेन परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा की तारीखों में बदलाव कर दिया है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह नई तारीखों को चेक कर सकते हैं. इससे जुड़ी ज्यादा डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट कर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं.
बता दें कि एग्जाम की तारीखों में ये बदलाव परीक्षा की सिटी स्लिप जारी होने के बाद किया गया है. अब जेईई मेन की परीक्षाओं का आयोजन 21 जनवरी से 29 जनवरी, 2026 तक किया जाएगा.
कब होगा कौन-सा पेपर?
बता दें कि पहले ये परीक्षा 21 जनवरी से लेकर 30 जनवरी के बीच आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब ये 29 जनवरी को खत्म होगी. यानी की परीक्षा की अवधि एक दिन कम कर दी गई है. हालांकि, एग्जाम की शुरुआत की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पहला पेपर 21 जनवरी को होना है जिसमें (B.E/B.TECH) से जुड़े विषयों के पेपर होंगे. ये 21 से लेकर 28 तक चलेंगे. इसके बाद पेपर 2 (B.E/B.TECH) 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को आयोजित होगी. वहीं, 29 जनवरी को पेपर 2 (A)और पेपर 2 (B) का आयोजन होगा.
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
गौर करने वाली बात ये है कि जेईई मेन की परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा. पहला शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर के 12 बजे तक चलेगा. वहीं, दूसरा शिफ्ट दोपहर के 3 बजे से शाम के 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











