
Surya Grahan 2026: इस दिन लगेगा खतरनाक सूर्य ग्रहण, इन 3 राशियों को झेलना पड़ सकता है नुकसान
AajTak
Surya Grahan 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा, सम्मान, पिता, सरकार, नेतृत्व और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. सूर्य ग्रहण के दौरान इन क्षेत्रों पर प्रभाव पड़ता है. इस समय व्यक्ति के आत्मविश्वास में कमी, मानसिक तनाव, फैसलों में भ्रम और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं.
Surya Grahan 2026 : साल 2026 में पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगेगा. यह ग्रहण वलयाकार होगा और फाल्गुन महीने की अमावस्या के दिन पड़ेगा. ग्रहण के समय सूर्य देव कुंभ राशि में रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार, सूर्य ग्रहण का असर हर किसी पर अलग-अलग होता है, लेकिन इस बार कुछ राशियों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है. यह समय दिमागी दबाव, कामकाज, सेहत और पैसों से जुड़े मामलों में सतर्क रहने का संकेत दे रहा है. छोटी सी गलती भी बड़ा नुकसान करा सकती है.
सिंह राशि वालों के लिए चेतावनी का समय
सिंह राशि के लोगों के लिए यह सूर्य ग्रहण थोड़ा कठिन साबित हो सकता है. इस दौरान काम की जगह पर आपकी बातों को नजरअंदाज किया जा सकता है, जिससे मन परेशान रहेगा. सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, खासतौर पर कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है. घर में किसी बात को लेकर मनमुटाव बढ़ सकता है. इस समय गुस्से और घमंड पर काबू रखना जरूरी होगा. अगर आप तीखी भाषा का इस्तेमाल करेंगे, तो रिश्ते खराब हो सकते हैं, इसलिए शांत रहना ही बेहतर रहेगा.
वृश्चिक राशि वालों को पैसों में नुकसान से बचना होगा
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण आर्थिक मामलों में सावधानी का संकेत दे रहा है. बिना जरूरत खर्चे बढ़ सकते हैं, जिससे परेशानी हो सकती है. इस दौरान किसी को भी पैसा उधार देना भारी पड़ सकता है. मन में बेचैनी और तनाव रह सकता है. कोई भी काम जल्दबाजी में न करें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है. सोच-समझकर लिया गया फैसला ही आपको नुकसान से बचा सकता है.
कुंभ राशि वालों के लिए रिश्तों की परीक्षा

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











