
अस्पताल में भर्ती मरीज को मारनी पड़ी गोली, पुलिस की इस कार्रवाई के पीछे थी ये वजह
AajTak
न्यूयॉर्क शहर के एक अस्पताल को उस समय लॉकडाउन कर दिया गया, जब पुलिस ने खून से लथपथ एक मरीज को गोली मारी. पुलिस के पास ऐसा करने के सिवा और कोई चारा नहीं था. क्योंकि हालात बद से बदतर हो गए थे.
अमेरिका में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. पिछले दिनों एक अस्पताल में घुसकर पुलिस ने वहां भर्ती एक मरीज को गोली मार दी. क्योंकि, उस अस्पताल में हालात ही कुछ ऐसे बन गए थे कि उस मरीज को गोली मारने के अलावा पुलिस के पास और कोई विकल्प नहीं था.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रुकलिन मेथोडिस्ट अस्पताल में गुरुवार रात एक खून से लथपथ, नुकीला हथियार लहराते हुए मरीज को पुलिस ने गोली मारकर मार डाला. जब उसने एक बुजुर्ग मरीज और एक कर्मचारी के साथ खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था. उसके बाद पार्क स्लोप मेडिकल सेंटर को लॉकडाउन में डाल दिया गया था.
गुरुवार देर रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्रुकलिन साउथ के सहायक प्रमुख और कमांडिंग ऑफिसर चार्ल्स मिंच ने बताया कि शाम 5:30 बजे से ठीक पहले कई 911 कॉल आने के बाद पुलिस अस्पताल के लिए रवाना हुई. इन कॉलों में एक व्यक्ति के बारे में बताया गया था जिसने एक बुजुर्ग मरीज और अस्पताल के एक सुरक्षा कर्मचारी को अस्पताल की आठवीं मंजिल के एक कमरे में खुद के साथ बंद कर लिया था.
सूत्रों और पुलिस के अनुसार, वह पागल व्यक्ति शौचालय की सीट का एक नुकीला, टूटा हुआ टुकड़ा लिए हुए था और उससे खुद को काट रहा था तथा उसने अन्य लोगों को भी काटने की कोशिश की थी, जिससे पूरा कमरा खून से लथपथ हो गया था.
पूरा कमरे में फर्श और दीवार खून के छींटे से भरा था जब पुलिस कमरे में पहुंची, तो उन्होंने दीवारों, फर्श पर और दरवाजे के बाहरी हिस्से पर खून के छींटे देखे. इसके बाद वह विक्षिप्त मरीज दरवाजे के चौखट पर आया और उसने अधिकारियों को खून से सना हुआ वो हथियार दिखाया. तीन मिनट से अधिक समय तक उससे बीतचीत हुई. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बार-बार उससे हथियार छोड़ने की मांग की.
उस व्यक्ति ने नुकीले हथियार को छोड़ने से इनकार कर दिया और कई बार कमरे का दरवाजा जबरदस्ती बंद करने की कोशिश की.अधिकारियों ने कमरे का दरवाजा कई बार खोलने की कोशिश की क्योंकि आरोपी ने कमरे में दो और लोगों को फंसा रखा था.अधिकारियों ने दरवाजे में लात मारकर खोलने की कोशिश की और बार-बार उससे अपना हथियार छोड़ने की मांग की, लेकिन वह टूटे हुए शौचालय के टुकड़े को हाथ में लिए पुलिसकर्मियों की ओर दौड़ा.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











