
धीरेंद्र शास्त्री ही नहीं, 'चमत्कार' के हैं कई किस्से, जब चंद्रास्वामी ने ब्रिटेन की भावी PM को पहनाया था ताबीज
AajTak
आज सोशल मीडिया में बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के कथित चमत्कारों की चर्चा है. भारत में सिद्धि, चमत्कार और भविष्यवाणियां नई बात नहीं है. एक समय भारत के गॉडमैन और कई राष्ट्राध्यक्षों तक पहुंच रखने वाले तांत्रिक चंद्रास्वामी के 'चमत्कारों' की ऐसी ही चर्चा होती थी. लगभग 45 साल पहले मार्गरेट थैचर को ये बताकर चौंका दिया था कि वे ब्रिटेन की पीएम कब बनेंगी? भविष्यवाणी सही भी साबित हुई थी.
जगह थी ब्रिटेन की राजधानी लंदन. हाउस ऑफ कॉमन्स यानी कि ब्रिटिश पार्लियामेंट के एक छोटे से कमरे में नामी-गिरामी लोग बैठे थे. ये शख्सियतें थीं ब्रिटेन में भारत डिप्टी हाई कमीश्नर नटवर सिंह, ब्रिटेन की नेता प्रतिपक्ष और कंजरवेटिव पार्टी की लीडर मार्गरेट थैचर, वही कद्दावर मार्गरेट थैचर जो अगले कुछ सालों में पीएम बनने वाली थीं. इसके अलावा एक और अहम किरदार इस मीटिंग में था जिसके इर्द-गिर्द ये कहानी घूमती है. ये महाशय थे युवा तांत्रिक और गॉडमैन चंद्रास्वामी.
अब एक तो ब्रिटेन जैसा आधुनिक देश. ऊपर से वहां की संसद हाउस ऑफ कॉमन्स. ये कोई ऐसी जगह तो थी नहीं कि यहां कोई तंत्र क्रिया की जाए या फिर किसी के बारे में भविष्यवाणी की जाए. लेकिन उस रोज जो वहां जो 'चमत्कार' हुआ उसे देखकर दुनिया में 'आयरन लेडी' के नाम से प्रसिद्ध हुईं मार्गरेट थैचर सचमुच मंत्रमुग्ध हो गईं.
25-30 साल का एक युवा तांत्रिक, लाल कपड़ा पहने, माथे पर तिलक लगाए, रुद्राक्ष की माला डाले, ध्यान की मुद्रा में उनके सामने बैठा पावरफुल महिला मार्गरेट थैचर के मन की बातें बता रहा था. और वो हैरानी से इसे सुन रही थीं. इस 'सिद्ध पुरुष' ने विपक्ष की नेता मार्गरेट थैचर को यह भी बताया कि वो कितने दिनों में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनने वाली हैं. क्या इस तांत्रिक की भविष्यवाणी सही निकली?
पर्चा वाले धीरेंद्र शास्त्री की चर्चा
चंद्रास्वामी, नटवर सिंह और मार्गरेट थैचर की ये कहानी हम आपको बताएं इससे पहले हाल ही में सुर्खियों में आए कथावाचक और बागेश्वर धाम के संचालक धीरेंद्र शास्त्री की चर्चा करना जरूरी है. धीरेंद्र शास्त्री 'दिव्य चमत्कारी दरबार' लगाते हैं. बागेश्वर धाम के इस 'सरकार' का दावा है कि वे अपनी कथित शक्तियों से अपने दरबार में पहुंचने वाले महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के मन की बात जान लेते हैं.
धीरेंद्र शास्त्री की ओर से दावा किया गया है कि वहां आने वाले लोग पर्ची में अपनी समस्या लिखते हैं और कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री भक्तों के बताए बिना ही अपनी पर्ची में उनकी समस्या लिख देते हैं और बाद में उनका निराकरण भी बताते हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









