
धर्म को लेकर RSS-बीजेपी पर राहुल गांधी के निशाने पर विवाद, बीजेपी नेता आज भोपाल में राहुल पर दर्ज करवाएंगे FIR
ABP News
धर्म को लेकर RSS-बीजेपी पर हमला बोलने के बाद राहुल गांधी के खिलाफ मामला तुल पकड़ता दिखाई दे रहा है. मध्य प्रदेश के एक बीजेपी नेता ने कहा है कि वह राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करवाएंगे.
नई दिल्लीः धर्म के मुद्दे पर आरएसएस और भरातीय जनता पार्टी के खिलाफ बयान देकर कांग्रेस के सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर बीजेपी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं. भोपाल से विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया है कि वह इस मुद्दे को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ एक्शन लेंगे और कानूनी कार्रवाई करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही राहुल गांधी के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी. वहीं बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए.
बता दें कि दिल्ली में महिला कांग्रेस की स्थापना दिवस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने बीजेपी-आरएसएस पर बड़ा हमला बोला था. बीजेपी-आरएसएस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा था कि ये झूठे हिंदू हैं और धर्म की दलाली करते हैं.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












