
धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, भूपेंद्र यादव... राज्यसभा से रिटायर होने वाले अपने दिग्गजों को कैसे एडजस्ट करेगी BJP?
AajTak
धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव और भूपेंद्र यादव समेत केंद्र सरकार के कई मंत्रियों और बीजेपी के कद्दावर नेताओं का राज्यसभा में कार्यकाल अप्रैल महीने तक पूरा हो रहा है. राज्यसभा से रिटायर होने जा रहे अपने कद्दावर नेताओं को बीजेपी कैसे एडजस्ट करेगी?
पांच राज्यों के चुनाव के बाद देश लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहा है और बात अब उन दिग्गजों को लेकर भी होने लगी है जिन्हें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) लगातार दो बार राज्यसभा भेज चुकी है. ऐसा घोषित तो नहीं है लेकिन बीजेपी का अघोषित नियम रहा है कि किसी भी नेता को दो बार से अधिक राज्यसभा पहुंचने का मौका न दिया जाए. इसके कुछ अपवाद भी हैं लेकिन अब बात इसे लेकर भी हो रही है कि राज्यसभा से रिटायर होने वाले अपने कद्दावर नेताओं को बीजेपी किस तरह एडजस्ट करेगी?
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही मोदी सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों का राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल महीने में पूरा हो रहा है. जिन मंत्रियों का राज्यसभा कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मांडविया, अश्विनी वैष्णव, हरदीप सिंह पुरी, नारायण राणे, पुरुषोत्तम रुपाला जैसे मंत्री शामिल हैं. राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर, वी मुरलीधरन और एल मुरुगन का कार्यकाल भी पूरा होने की ओर है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल तीसरी बार राज्यसभा में हैं. भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान, पुरुषोत्तम रुपाला, मनसुख मांडविया और जेपी नड्डा दो बार के राज्यसभा सांसद हैं. राज्यसभा कार्यकाल पूरा होने के बाद बीजेपी क्या इन कद्दावर नेताओं को फिर से राज्यसभा में भेजेगी? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते साल अगस्त महीने में हुई बीजेपी संसदीय दल की बैठक में ये साफ कहा था कि राज्यसभा सांसदों को लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहिए.
खबर है कि धर्मेंद्र प्रधान अपने गृह राज्य ओडिशा से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. अश्विनी वैष्णव वैसे तो राजस्थान के रहने वाले हैं लेकिन उनका कार्य क्षेत्र भी ओडिशा रहा है. कहा जा रहा है कि अश्विनी वैष्णव ओडिशा की बालासोर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. पुरुषोत्तम रुपाला और मनसुख मांडविया के भी गुजरात से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है. भूपेंद्र यादव हरियाणा से चुनाव लड़ सकते हैं. एल मुरुगन को बीजेपी तमिलनाडु की किसी सीट से चुनाव लड़ा सकती है.
ये भी पढ़ें- मिशन 2024: दक्षिण का दुर्ग भेदने मैदान में उतरे पीएम मोदी, क्या है बीजेपी का 'साउथ प्लान'?
वी मुरलीधरन बीजेपी के टिकट पर केरल की किसी सीट से चुनाव लड़ते नजर आ सकते हैं तो राजीव चंद्रशेखर भी कर्नाटक या केरल से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं. निर्मला सीतारमण के तमिलनाडु और पीयूष गोयल के महाराष्ट्र से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारने का बीजेपी का प्रयोग सफल रहा था. बीजेपी ने अपने 21 सांसदों को विधानसभा चुनाव का टिकट दिया था जिनमें से 12 चुनाव जीतने में सफल रहे थे. इनमें से 20 लोकसभा के सांसद थे. इनकी सीट से भी राज्यसभा के कुछ सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










