
धर्मस्थल कांड में नया मोड़: SIT को मिले 2 नए नर कंकाल ने चौंकाया, क्या उठेगा 13 साल पुराने राज से पर्दा?
AajTak
Dharmasthala Mass Burial Case: कर्नाटक के धर्मस्थल मामले ने नया मोड़ ले लिया है. बंगाले गुड्डे इलाके में घटनास्थल निरीक्षण के दौरान SIT को दो मानव कंकाल के अवशेष मिले हैं. यह वही जगह है, जहां 2012 में 17 वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कार और हत्या का कथित मामला सामने आया था.
कर्नाटक के धर्मस्थल कांड में बलात्कार और हत्या की गुत्थी उलझती जा रही है. इस केस की जांच कर रही एसआईटी ने 6 सितंबर को बंगाले गुड्डे इलाके में निरीक्षण के दौरान दो मानव कंकाल बरामद किए हैं. पुलिस ने सोमवार को इस बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि मानव कंकाल को जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेज दिया गया है.
मानव कंकाल की बरामदगी के समय 17 साल की पीड़िता का एक रिश्तेदार मौजूद था, जिसकी 9 अक्टूबर 2012 को कथित रूप से बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थीय ये केस एक दशक से भी ज्यादा समय के बाद भी अनसुलझा पड़ा है. सीबीआई जांच और सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बावजूद असली अपराधियों की पहचान कभी सामने नहीं आ सकी है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई कार्यकर्ता गिरीश मटन्नावर के निर्देश पर की गई. उन्होंने शिकायतकर्ता सी एन चिन्नैया से जानकारी मिलने के बाद रिश्तेदार को घटनास्थल पर ले जाकर खुदाई करने को कहा. खुदाई के दौरान पहले एक खोपड़ी निकली और उसके बाद अन्य हड्डियां भी मिलीं. SIT ने इस प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित कर लिया.
विशेष जांच दल ने पुष्टि की है कि अब तक कम से कम दो कंकालों के अवशेष बरामद किए गए हैं. हालांकि, अधिकारियों को शक है कि बंगाले गुड्डे की इस वीरान जगह पर और भी शव दबे हो सकते हैं. बरामद हड्डियों को फिलहाल फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेजा गया है, ताकि मृतकों की पहचान और मौत की परिस्थितियों का खुलासा हो सके.
चिन्नैया की इस हरकत पर उठ रहे सवाल
पूरे घटनाक्रम पर सवाल उठ रहे हैं कि चिन्नैया को इस जगह की जानकारी पहले से थी, फिर भी उसने पुलिस को क्यों नहीं बताया. पुलिस ने कहा कि रिश्तेदार को हिरासत में नहीं लिया गया है, लेकिन उससे आगे पूछताछ होगी. एक अधिकारी ने कहा, "हम यह जांच करेंगे कि आखिर इतने साल तक यह जानकारी छिपाई क्यों गई और घटनास्थल का कैसे पता चला."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










