
धरने पर बैठे पहलवानों को सियासी सपोर्ट, सुबह-सुबह जंतर-मंतर पहुंचीं प्रियंका वाड्रा, केजरीवाल भी आएंगे
AajTak
कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवान जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं. इस बीच खिलाड़ियों से मिलने के लिए शनिवार सुबह कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी पहुंची.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना सातवें दिन भी जारी है. शनिवार सुबह पहलवानों से मिलने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पहुंची. प्रियंका गांधी ने विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया से काफी देर तक अकेले में बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना. इस दौरान कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा भी नजर आए और उन्होंने भी खिलाड़ियों से बातचीत की. वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आज खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे. शुक्रवार को ही आप नेता आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने भी खिलाड़ियों से मुलाकात की थी.
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में दो प्राथमिकी (FIR) दर्ज की हैं. महिला पहलवानों से मिली शिकायतों के आधार पर कनॉट प्लेस थाने दर्ज दो एफआईआर में गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पहली प्राथमिकी एक नाबालिग द्वारा लगाए गए आरोपों से संबंधित है, जिसमें बाल यौन शोषण के खिलाफ कानून (पोक्सो) के तहत भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराएं जोड़ी गई हैं.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दूसरी प्राथमिकी व्यस्क शिकायतकर्ताओं द्वारा आईपीसी की धाराओं के सबंधित धाराओं के तहत की गई है.
1-पॉक्सो यानी प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट. इस कानून को 2012 में लाया गया था. ये बच्चों के खिलाफ होने वाले यौन शोषण को अपराध बनाता है.
2- ये कानून 18 साल से कम उम्र के लड़के और लड़कियों, दोनों पर लागू होता है. इसका मकसद बच्चों को यौन उत्पीड़न और अश्लीलता से जुड़े अपराधों से बचाना है.
3- इस कानून के तहत 18 साल से कम उम्र के लोगों को बच्चा माना गया है और बच्चों के खिलाफ अपराधों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










