
धनबाद के जज की संदिग्ध मौत हादसा नहीं मर्डर, पढ़ें इनसाइड स्टोरी
AajTak
ये वारदात झारखंड के औद्योगिक शहर धनबाद की है और जिस शख्स को ऑटो ने टक्कर मारी थी, वो कोई आम इंसान नहीं बल्कि एक जज थे. धनबाद के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद. जिनकी मौत हादसा कम और हत्या ज्यादा नजर आ रही है.
झारखंड के धनबाद में एक जज की मौत ने पूरे पुलिस प्रशासन को हिलाकर रख दिया है. क्योंकि इस की मौत की वजह आम नहीं लगती. इस मौत के पीछे किसी गहरी साजिश की बू आ रही थी. इसी के चलते इस मामले में आईपीसी की धारा 302 भी जोड़ दी गई है. बुधवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद सुबह की सैर पर निकले थे. तभी शहर के रणधीर वर्मा चौक पर एक ऑटो ने उन्हें पीछे से बुरी तरह टक्कर मारी और मौके से भाग निकला. आइए आपको बताते हैं इस मामले में शुरू से अब तक क्या-क्या हुआ? धनबादः अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद बुधवार की सुबह सैर पर निकले थे. एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मारकर मौत की नींद सुला दिया. वे इलाके के कुछ हाई-प्रोफाइल हत्या के मामलों की सुनवाई कर रहे थे. हाल ही में उन्होंने कुछ अपराधियों की बेल खारिज की थी. ये कोई बड़ी साजिश हो सकती है. pic.twitter.com/RMmM6cMB8L
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










