
धनबाद की कोयला खदान में हादसा, सर्विस वैन 400 फीट गहरी खाई में गिरी, 6 मजदूरों की मौत
AajTak
धनबाद के बाघमारा इलाके में बीसीसीएल की आउटसोर्सिंग परियोजना में बड़ा हादसा हो गया. ओबी स्लाइड होने से मजदूरों को ले जा रही सर्विस वैन करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी. वाहन में सवार आठ मजदूर पानी से भरे खदान में गिर गए. अब तक 6 मजदूरों की मौत हो चुकी है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और कई लोगों को अस्पताल भेजा गया है.
झारखंड के धनबाद में शुक्रवार को हुए खदान हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया. बाघमारा बीसीसीएल एरिया-4 अंतर्गत अंगारपथरा ओपी क्षेत्र में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी की ओपन कास्ट परियोजना में ओबी स्लाइड हो जाने से मजदूरों से भरी सर्विस वैन करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी. वाहन में आठ मजदूर सवार थे. खदान में पानी भरा होने के कारण मजदूरों के उसमें फंसने और डूबने की आशंका जताई जा रही है.
कोयला खदान हादसे में 6 मजदूरों की मौत
सूचना मिलते ही बीसीसीएल प्रबंधन, रेस्क्यू टीम और धनबाद पुलिस मौके पर पहुंची. सुरक्षा विभाग की टीम ने रस्सियों की मदद से खाई में उतरकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. जेसीबी मशीनों से रास्ता बनाने का काम भी जारी है, ताकि बड़ी संख्या में रेस्क्यू दल मौके तक पहुंच सके. घटना स्थल पर मौजूद बीसीसीएल अधिकारियों ने बताया कि कुछ मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है, वहीं आधा दर्जन मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.
स्थानीय लोगों ने लगाया नियमों की अनदेखी का आरोप
स्थानीय लोगों का कहना है कि खदान प्रबंधन ने डीजीएमएस के नियमों की अनदेखी की थी. जिस तरह से ट्रेंच कटिंग कराई जानी चाहिए थी, वैसा नहीं किया गया. यही लापरवाही इस भीषण हादसे का कारण बनी. इतना ही नहीं, हादसे के दौरान पास की बस्ती में भी भू-धंसान हुआ, जिससे कई घर जमींदोज हो गए. इससे गुस्साए ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताया है.
धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने भी घटना स्थल का दौरा किया. उन्होंने कहा कि यह हादसा बीसीसीएल प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा है और इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. सांसद ने बताया कि अब तक छह मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








