
धधकते 'कूड़े के पहाड़', घुटती सांसें... दिल्ली की तीनों लैंडफिल साइट कैसे आसपास के इलाकों के लिए बनी मुसीबत?
AajTak
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि यह शर्मनाक है कि अरविंद केजरीवाल शासित भ्रष्ट दिल्ली नगर निगम की अपराधिक लापरवाही के चलते गाजीपुर लैंडफिल साइट में आग लग गई और भारी धुंआ उठ रहा है. वहीं भाजपा ने ऐलान कर दिया है कि सोमवार सुबह 9:30 बजे दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा नगर निगम में नेता विपक्ष राजा इकबाल सिंह और दूसरे भाजपा नेता लैंडफिल साइट पर पहुंच रहे हैं.
राजधानी दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर रविवार शाम 5:22 पर आग लगने के बाद पूरा इलाका जहरीली गैसों और धुएं से भर गया. कई घंटों से जारी मशक्कत के बाद भी इस लैंडफिल साइट की आग को नहीं बुझाया जा सका है. आग देर रात तक भी जलती रही.
इस मुद्दे को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है. गाज़ीपुर लैंडफिल साइट में भीषण आग लग गई जिससे पूरा क्षेत्र बदबू एवं धुएं से भर गया और आसपास रहने वाले, व्यवसाय करने वाले लोगों को सांस न ले पाने और घुटन के चलते भारी असुविधा हुई.
भाजपा आज पहुंचेगी लैंडफिल साइट दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि यह शर्मनाक है कि अरविंद केजरीवाल शासित भ्रष्ट दिल्ली नगर निगम की अपराधिक लापरवाही के चलते गाजीपुर लैंडफिल साइट में आग लग गई और भारी धुंआ उठ रहा है. वहीं भाजपा ने ऐलान कर दिया है कि सोमवार सुबह 9:30 बजे दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा नगर निगम में नेता विपक्ष राजा इकबाल सिंह और दूसरे भाजपा नेता लैंडफिल साइट पर पहुंच रहे हैं.
जयंत चौधरी ने कसा तंज आरएलडी के जयंत चौधरी ने आग की वीडियो को X पर शेयर करके खराब वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर तंज कसा. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि,
"अभी-अभी गाजीपुर लैंडफिल में लगी भयानक आग से गुज़रा! इस तरह की आग के प्रकोप को रोकना कठिन है और यह हमारी अपशिष्ट प्रबंधन नीतियों और प्रथाओं की प्रणालीगत विफलता को ध्यान में लाता है."
बीजेपी ने एमसीडी पर साधा निशाना वहीं, आम आदमी पार्टी शासित एमसीडी को भाजपा ने आड़े हाथों लिया है. प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम के 2022 के चुनाव से पहले 31 दिसम्बर 2023 तक यह लैंडफिल साइट साफ करने का वादा किया था, पर आज लैंडफिल साइट पर पुराने पहाड़ तो क्या हटे, आज वहां एक नया पहाड़ खड़ा हो गया है. खेद का विषय है आज अरविंद केजरीवाल तो जेल में हैं पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय एवं महापौर डा. शैली ओबेरॉय ने मौके पर जाना भी जरूरी नहीं समझा.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








