
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में बाबूराव के किरदार पर मचा बवाल, 'हेरा फेरी' फिल्म प्रोड्यूसर ने भेजा लीगल नोटिस
AajTak
'हेरा फेरी' के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने नेटफ्लिक्स के खिलाफ लीगल नोटिस जारी किया है. उनका कहना है कि कपिल शर्मा शो में बाबूराव के किरदार को बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया था.
नेटफ्लिक्स का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' कई लोगों का मनोरंजन करते आया है. इस शो में कई कलाकारों ने अपने किरदारों से सभी को हंसाने का काम किया है. लेकिन हाल ही में आए एक एपिसोड के कारण कपिल शर्मा का शो मुसीबतों के कटघरे में आ गया है. 'हेरा फेरी' फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने नेटफ्लिक्स के खिलाफ 25 करोड़ का लीगल नोटिस जारी किया है.
क्यों फिरोज नाडियाडवाला ने नेटफ्लिक्स को भेजा नोटिस?
20 सितंबर यानी शनिवार के दिन 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के तीसरे सीजन का आखिरी एपिसोड आया. इसमें बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार पहुंचे थे. इसी एपिसोड में एक्टर कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक ने एक स्किट परफॉर्म किया जिसमें कीकू 'बाबू राव' और कृष्णा एक्टर सुनील शेट्टी बने थे. उनकी कॉमिक टाइमिंग हर बार की तरह इस स्किट में भी शानदार थी. लेकिन ये स्किट शो के मेकर्स पर भारी पड़ गई है.
न्यूज 18 की रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने नेटफ्लिक्स और 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के मेकर्स को 25 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेज दिया है. उनका आरोप है कि शो में परेश रावल के मशहूर किरदार बाबूराव गणपतराव आप्टे 'हेरा फेरी फ्रेंचाइजी के पॉपुलर किरदार' का इस्तेमाल बिना अनुमति किया गया.
बाबू राव किरदार पर 'हेरा फेरी' के प्रोड्यूसर का कॉपीराइट
फिरोज नाडियाडवाला का कहना है कि उनके पास उस किरदार के कॉपीराइट हैं और ये स्किट उनकी अनुमति के बिना की गई है. प्रोड्यूसर ने आगे ये भी साफ किया है कि किसी को भी बाबूराव के किरदार का गलत इस्तेमाल करके कमाई करने का हक नहीं है. उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी करके लिखा है, 'बाबूराव सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि फिल्म हेरा फेरी की जान हैं. ये लीगेसी हमारी मेहनत, सोच और क्रिएटिविटी से बनी है और हमारी इजाजत के बिना कोई इसे हथिया या इसका गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता.'

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











