
दो NCP, दो शिवसेना और दो राष्ट्रीय पार्टियां... महाराष्ट्र की सीट शेयरिंग में किसे नफा-नुकसान?
AajTak
महाराष्ट्र चुनाव के लिए महायुति और महा विकास अघाड़ी का जो संभावित सीट शेयरिंग फॉर्मूला सामने आया है, अगर वही फाइनल रहता है तो किस पार्टी को फायदा होता दिख रहा है और किसे नुकसान?
हरियाणा और जम्मू कश्मीर के बाद दो राज्यों झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव हैं. इन दो राज्यों के साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं लेकिन सबसे अधिक चर्चा महाराष्ट्र की हो रही है. महाराष्ट्र के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाले महायुति और कांग्रेस की अगुवाई वाले विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच 'सत्ता वॉर' माना जा रहा है.
इन दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों की अगुवाई वाले महायुति और एमवीए, दोनों ही गठबंधनों में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हैं. दो राष्ट्रीय पार्टियों और दो-दो शिवसेना, एनसीपी के इन दो गठबंधनों में सीट शेयरिंग फॉर्मूले का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन सत्ताधारी गठबंधन ने उम्मीदवारों का ऐलान शुरू कर दिया है.
महायुति में शामिल पार्टियों ने अब तक 182 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. वहीं, एमवीए में सीट शेयरिंग को लेकर मैराथन मंथन का दौर जारी है. सीट शेयरिंग का जो संभावित फॉर्मूला सामने आया है, उसके आधार पर अब बात इसे लेकर भी होने लगी है कि चुनाव मैदान में उतरने से पहले की इस फाइट में कौन सा दल फायदे में रहा और कौन सा घाटे में? इसे समझने के लिए 2019 के महाराष्ट्र चुनाव की सीट शेयरिंग के साथ ही चुनाव नतीजों और शिवसेना-एनसीपी में बगावत के बाद बदली परिस्थितियों में दो से चार हुई पार्टियों की स्ट्रेंथ की चर्चा भी जरूरी है.
2019 में गठबंधनों का स्वरूप और सीट शेयरिंग
महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीटें हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में एक शिवसेना थी और एक एनसीपी. शिवसेना जहां बीजेपी के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरी थी तो वहीं शिवसेना का कांग्रेस से गठबंधन था. महायुति की बात करें तो बीजेपी ने 164 और शिवसेना ने 126 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे यानि दो सीटों पर इन दो दलों के बीच फ्रेंडली फाइट थी. वहीं, विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस को 147 और एनसीपी को 121 सीटें मिली थीं. तब बीजेपी 105 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी और शिवसेना 56 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी. एनसीपी को 54, कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव: MVA में सीट शेयरिंग फाइनल, आज सीटों का ऐलान करेंगे शिवसेना-NCP और उद्धव गुट!

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









