
दो साल में Youtuber ने कमाए 1 करोड़ 20 लाख रुपये... लग्जरी लाइफ देख पड़ोसियों ने की शिकायत
AajTak
बरेली में यूट्यूबर तस्लीम खान (Youtuber Tasleem Khan) के खिलाफ गलत तरीके से करोड़ों रुपये कमाने का आरोप लगा. जिसके बाद आईटी विभाग (IT Department) ने उनके घर पर छापा मारा. वहां से 24 लाख रुपये कैश बरामद किया गया. फिलहाल उनसे इस मामले में पूछताछ की जा रही है. वहीं, परिवार का कहना है कि तस्लीम पर लगे आरोप गलत हैं.
उत्तर प्रदेश के बरेली में इनकम टैक्स विभाग (IT Department) ने एक यूट्यूबर के घर पर छापा मारा. छापे में यूट्यूबर के पास से 24 लाख रुपये कैश बरामद हुआ. दरअसल, यूट्यूबर तस्लीम खान (Youtuber Tasleem Khan) पर आरोप है कि उन्होंने यूट्यूब के जरिए गलत तरीके से करोड़ों रुपये कमाए हैं. उनके खिलाफ शिकायत दी गई थी.
जानकारी के मुताबिक, यूट्यूबर तस्लीम खान दो साल से अपना एक यूट्यूब चैनल चला रहे हैं. मामले में तस्लीम के भाई फिरोज का कहना है कि एक ‘सोची-समझी’ साजिश के तहत उनके भाई को फंसाया जा रहा है. उन्होंने अपने भाई पर लगे सभी आरोपों को झूठ बताया.
तस्लीम बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. तस्लीम के यूट्यूब चैनल का नाम ‘ट्रेडिंग हब 3.0’ (Trading Hub 3.0) है. इस चैनल पर शेयर बाजार से जुड़े वीडियो डाले जाते हैं. तस्लीम के भाई फिरोज ने बताया कि चैनल से अब तक एक करोड़ 20 लाख की कमाई हो चुकी है. फिरोज इस यूट्यूब चैनल के मैनेजर हैं.
फिरोज ने बताया, “एक करोड़ 20 लाख में से हमने 40 लाख का इनकम टैक्स भी जमा कराया है. मैंने और मेरे भाई ने कोई भी गलत काम नहीं किया है और न कर रहे हैं. हम अपना यूट्यूब चैनल चलाते हैं. इससे हमें अच्छी आमदनी होती है. बस यही सच्चाई है.”
'बेटे की कमाई से पड़ोसी थे नाखुश'
वहीं, तस्लीम के पिता मौसम खान ने भी बताया कि उनके बेटे पर लगे आरोप गलत हैं. उन्होंने कहा, “16 जुलाई को इनकम टैक्स की टीम आई थी. उन्होंने जांच की. जांच में मेरा बेटा निर्दोष पाया गया है. उसकी कंपनी के सभी डॉक्यूमेंट्स भी सही हैं. बेटे का यूट्यूब चैनल काफी समय से चल रहा है. चैनल से हमने बहुत पैसा कमाया है. इस पैसे से बेटे ने अपने कारोबार को और आगे बढ़ाया. जिससे कुछ पड़ोसी नाखुश रहने लगे और उन्होंने शिकायत कर दी. ये छापेमारी एक सोची-समझी साजिश है.”

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










