
दो लग्जरी बस आमने-सामने टकराई, 3 लोगों की मौत, हादसे का खौफनाक Video आया सामने
AajTak
गुजरात के अरावली में दो बसों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं 30 लोग घायल हैं. दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बस अनियंत्रित होकर काफी तेज गति से सामने से आ रही बस से टकरा गई.
गुजरात के अरावली में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. दरअसल, यहां मोडासा-मालपुर हाईवे पर दो लग्जरी बसें आमने-सामने से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई. वहीं 30 लोग बुरी तरह से घायल हो गए. यह हादसा घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.
घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद दो लग्जरी बसों की टक्कर के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बस काफी तेज गति से आई और विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बस से टकरा गई. तेज गति से आ रही बस पहले से अनियंत्रित हो चुकी थी. इसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो बन गया. आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और घायलों को निकालना शुरू कर दिया.
सकरिया बस स्टेशन के पास हुआ हादसा बताया जाता है कि मालपुर से आ रही एसटी बस और मोडासा से मालपुर जा रही लग्जरी बस टक्कर हो गई. यह हादसा सकरिया बस स्टेशन के पास हुआ है. दुर्घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और वहां बचाव कार्य भी शुरू हो गया. स्थानीय लोगों ने बस से घायलों को उतारा और फिर अस्पताल ले जाकर पहुंचाया. मौके पर तीन लोगों की मौत की भी सूचना है.
हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. साथ ही जो भी लोग हादसे में घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








