
दो राज्य, दो इनफ्लुएंर्स का मर्डर... जुर्म एक लेकिन कत्ल का तरीका और कातिल का मोटिव दोनों अलग-अलग
AajTak
सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाली दो लड़कियां. एक के इंस्टाग्राम पर 4 लाख से ज्यादा फैन. दूसरे के इंस्ट्ग्राम पर 1.60 लाख फॉलोअर. 5 दिनों के अंदर दोनों की रहस्यमयी मौत... और चंद दिनों में दोनों की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा. हैरान कर देगी दोनों की कहानी.
Social Media Influencer Murder Case: सोशल मीडिया पर संसेशन बनना भी कोई आसान काम नहीं है. पता नहीं आपका कौन सा कंटेंट कब किसी को नाराज कर दे. किसी को पसंद ना आए और बात आप की जान पर आ जाए. पंजाब के बठिंडा में एक सोशल मीडिया स्टार की लाश एक कार के अंदर मिली. पुलिस ने जब इस मामले की तफ्तीश की तो एक सनसनीखेज खुलासा किया. पता चला कि उसका कत्ल इसलिए किया गया, क्योंकि सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया उसका कुछ कंटेंट किसी को पसंद नहीं आया था. कुछ ऐसी ही एक कहानी हरियाणा से भी सामने आई है.
पंजाब के बठिंडा से लेकर हरियाणा के पानीपत तक 295 किलोमीटर के दायरे में फैली इन दो डेथ मिस्ट्रीज ने इस वक्त इन दोनों राज्यों के दहला दिया है. तो आइए बैक टू बैक सामने आई इन दोनों रहस्यमयी कहानियों का सच जानने की सिलसिलेवार कोशिश करते हैं. सीसीटीवी की कुछ तस्वीरें बठिंडा के आदेश अस्पताल की पार्किंग से सामने आई, जहां 10 जून की सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक हुंडै इओन कार आकर रुकती है. कार से एक सिख नौजवान बाहर निकलता है और फिर कार वहीं छोड़ कर आगे निकल जाता है.
तब तो किसी को इन तस्वीरों में भी कुछ हैरान करने वाला नजर नहीं आता, लेकिन जब कुछ घंटों बाद इस कार से बदबू आने लगती है, तो लोगों का ध्यान इस ओर जाता है. और फिर सामने आती है एक भयानक कहानी. असल में इस कार में एक लाश पड़ी थी, एक लड़की की लाश. और लड़की भी कोई मामूली नहीं बल्कि पंजाब की एक ऐसी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर जिसके इंस्टाग्राम पर 4 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं. नाम था कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी.
कमल कौर भाभी मूल रूप से लुधियाना की रहने वाली थी, लेकिन उसके चाहने वाले सिर्फ लुधियाना नहीं बल्कि पंजाब से होते हुए विदेशों तक में छाए हुए थे. जल्द ही पुलिस मौके पर पहुंचती है, लाश बरामद करती है और पता चलता है कि मामला कत्ल का है. असल में जब बठिंडा पुलिस ने कमल कौर की डेड बॉ़डी का पोस्टमार्टम करवाया, तो गले में स्टैंगुलेशन मार्क नजर आए, जो इस बात की निशानी थी कि कमल कौर की हत्या गला घोंट कर की गई. लेकिन अब सवाल ये था कि आखिर उसकी हत्या किसने की और क्यों? लाश को कार समेत पार्किंग में छोड़ने वाला शख्स आखिर कौन था? एक हैरानी की बात तो ये भी थी कि जब पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, तो फिर ऐसी जगह पर कार छोड़ने के पीछे कातिल का मकसद क्या हो सकता था?
जांच आगे बढ़ती है तो पता चलता है कि कमल कौर भाभी को उसके घर से एक प्रोडक्ट प्रोमोशन के लिए 9 जून को अमृतपाल सिंह मेहरों नाम का एक शख्स अपने साथ बठिंडा लेकर गया था. ये शख्स मूल रूप से मोगा का रहने वाला था, लेकिन पिछले कई महीनों से कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर के टच में था. उसने कमल कौर को प्रमोशन एसाइनमेंट के नाम पर उसके घर से पिक किया और अपने साथ लेकर बठिंडा के लिए निकला. लेकिन इस मामले में तब खतरनाक ट्विस्ट ले लिया, जब कमल कौर भाभी को ले जाने के कुछ घंटों के बाद उसका मोबाइल फोन स्विच्ड ऑफ हो गया.
यानी अब इस केस में पुलिस के पास दो-दो सुराग थे. एक सुराग उस शख्स का नाम के तौर पर, जो कमल कौर को उसके घर से लेकर गया था और दूसरा सीसीटीवी कैमरे में कैद एक तस्वीर के तौर पर. अब एक साथ पुलिस की कई टीमों ने इस केस पर काम शुरू किया. एक टीम अमृतपाल सिंह मेहरों की तलाश करने लगी, जबकि दूसरी टीम बठिंडा में सीसीटीवी कैमरे में कैद होने वाले शख्स को ढूंढने लगी. लेकिन बठिंडा पुलिस को तब निराशा हाथ लगी जब उसे पता चला कि अमृतपाल सिंह मेहरों उसी रोज अमृतसर के रास्ते देश से बाहर भाग चुका है, जिस रोज उसने कमल कौर को अगवा कर उसकी जान ली गई थी. ये पुलिस के लिए किसी झटके से कम नहीं था.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








