
दो मासूम छात्रों को सड़क पर बिखरे मिले हजारों रुपए के नोट, एक-एक समेटे और पुलिस के पास जमा कराने पहुंच गए
AajTak
MP News: बच्चों को स्कूल के बाहर खेल के दौरान सड़क पर 8900 रुपए मिले. इनमें ज्यादातर ₹500 के नोट थे. इसके अलावा 200 और 100 के नोट भी शामिल थे. दोनों छोटे-छोटे बच्चों की ईमानदारी देखकर एसडीओपी अर्चना रावत अभिभूत हो गईं और उन्होंने बच्चों को सम्मानित किया.
MP News: खरगोन जिले में तीसरी और पांचवीं पढ़ने वाले दो मासूमों ने मैदान पर बिखरे मिले हजारों रुपए के नोट पुलिस को देकर ईमानदारी का परिचय दिया. स्कूल प्रबंधन के माध्यम से 8 हजार 900 पुलिस के पास जमा कराए गए. दोनों छात्रों की ईमानदारी देख एसडीओपी भी अभिभूत हो गईं. पुलिस अधिकारी ने इनाम देकर बच्चों को सम्मानित भी किया. जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर बड़वाह थाना इलाके का यह मामला है. सरस्वती शिशु मंदिर बड़वाह में पढ़ने वाले 5वीं कक्षा के छात्र विशाल पिता गोरेलाल मुजाल्दे और कक्षा 3 के छात्र यश पिता विजय राठौर को दोपहर में स्कूल के बाहर रोड पर बिखरे हुए नोट दिखाई दिए. दोनों बच्चे सड़क पर बिखरे कई नोट देखकर पहले तो चौंक गए. फिर उन्होंने एक-एक कर सभी नोट समेट लिए.
हजारों रुपए लेकर बच्चे सीधे अपनी कक्षा अध्यापिका के पास पहुंचे और सड़क पर नोट मिलने की जानकारी दी. अध्यापिका ने बच्चों को मिले रुपये की जानकारी विद्यालय के प्रबंधक रामकिशन जायसवाल को दी.
जायसवाल ने दोनों छात्रों को शाबासी देते हुए दोनों बच्चो को रुपये के साथ थाने भिजवाया. थाने पर बच्चों ने ये 8900 रुपये की राशि एसडीओपी अर्चना रावत को जानकारी देते हुए सौंप दी. दोनों छोटे-छोटे बच्चों की ईमानदारी देखकर एसडीओपी अर्चना रावत अभिभूत हो गईं और उन्होंने दोनों बच्चों को सम्मानित किया.
बड़वाह एसडीओपी अर्चना रावत ने बताया, बच्चों को स्कूल के बाहर खेल के दौरान सड़क पर 8900 रुपए मिले. इनमें ज्यादातर ₹500 के नोट थे. इसके अलावा 200 और 100 के नोट भी शामिल थे. बच्चों ने वास्तव में नैतिकता का सबक पढ़ाया है. ईमानदारी दिखाई है. उन्हें सम्मानित भी किया गया है. हालांकि, अब तक इस राशि को लेने कोई आया नहीं है. हो सकता है कि खबरों को देखकर इनका वास्तविक मालिक आ जाए, तब उन्हें राशि सौंप दी जाएगी.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










