
'दो महीने में डीके शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री', कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन का बड़ा दावा
AajTak
कर्नाटक कांग्रेस में खींचतान बढ़ती जा रही है और मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी बयानबाजी रूकने का नाम नहीं ले रही हैं. विधायक इकबाल हुसैन ने दावा किया है कि दो महीने के भीतर डीके शिवकुमार राज्य के मुख्यमंत्री बन जाएंगे.
कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच कर्नाटक के विधायक इकबाल हुसैन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि "100 नहीं, 200% तय है कि अगले दो महीनों में डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बनेंगे."
हुसैन का यह बयान पार्टी में अंदरूनी हलचल का संकेत देता है.' उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को 2028 में सत्ता में लौटना है, तो बदलाव करना जरूरी है. उन्होंने कहा, “अगर पार्टी को जीवित रहना है, अगर हमें 2028 में कांग्रेस को सत्ता में देखना है, तो हमें बदलाव चाहिए, एक अच्छी प्रशासनिक टीम चाहिए' यह सही समय है.”
नहीं तो देर हो जाएगी- हुसैन
उन्होंने डीके शिवकुमार की पार्टी में भूमिका को "अद्भुत योगदान" बताते हुए कहा कि ज़्यादातर विधायक यही चाहते हैं कि उन्हें अब मुख्यमंत्री बनाया जाए. हुसैन ने जोर देते हुए कहा, 'शिवकुमार ने पार्टी को एक शानदार योगदान दिया है. यह न सिर्फ मेरा विचार है, बल्कि अधिकांश विधायकों की यही राय है. हमें अपने भविष्य और पार्टी दोनों के बारे में सोचना चाहिए. अगर अभी नहीं किया तो देर हो जाएगी.'
यह भी पढ़ें: 'कोई कुछ भी कहे, हमारे संबंध बढ़िया हैं...', डीके शिवकुमार से अनबन की खबरों पर बोले सिद्धारमैया
सुरजेवाला बोले - ये काल्पनिक बातें इससे पहले भी हुसैन ने इसी तरह की बात कही थी जिस पर कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि यदि किसी विधायक की कोई वास्तविक या काल्पनिक चिंता हो, तो उसे पार्टी और सरकार के भीतर ही उठानी चाहिए. साथ ही, उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने राज्य की वित्तीय स्थिति को मजबूत बताया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










