
दो भाईयों का विवाद श्मशान तक पहुंचा, संपत्ति के लिए मां को दी अलग-अलग मुखाग्नि
AajTak
बिहार के छपरा में संपत्ति की लड़ाई का विवाद श्मशान तक पहुंच गया. दो भाईयों ने अपनी मां को अलग-अलग मुखाग्नि दी. घटना छपरा के भगवान बाजार का है.
बिहार के छपरा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां संपत्ति की लड़ाई मां के मरने के बाद श्मशान तक पहुंच गई और वहां हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ. मामला दो भाईयों के बीच संपत्ति की लड़ाई का है. छपरा से ये मामला आया है जहां संपत्ति के बंटवारे और विवाद को लेकर श्मशान घाट पर दो भाईयों ने अपनी मां को अलग-अलग मुखाग्नि दी. घटना छपरा के भगवान बाजार का बताया जा रहा है. जहां एक सौ पांच वर्षीय बुजुर्ग मां के निधन के बाद अंतिम संस्कार के लिए उनके शव को सिमरिया घाट पर लाया गया.
मां को दो बेटों ने दी मुखाग्नि जब श्मशान घाट पर बड़े बेटे सिंगेश्वर राय ने मां को मुखाग्नि दी. उसके बाद छोटा बेटा दिनेश्वर राय भी कपड़े पहनकर मुखाग्नि देने के लिए तैयार हो गया. जिसके बाद घाट पर दुविधा की स्थिति उत्पन्न हो गई. ऐसा माना जाता है कि परंपरा अनुसार पिता को मुखाग्नि बड़ा बेटा और मां को छोटा बेटा देता है. स्व. इंद्र देव राय की पत्नी गीता देवी अपने बड़े बेटे सिंगेश्वर राय के साथ उसके घर पर रहती थी. उसके पति पुलिस सेवा से रिटायर हुए थे, उनको पेंशन मिलता था. उसको लेकर भी दोनों भाईयों में कभी कभी विवाद चलता रहा है.
संपत्ति को लेकर विवाद मां के निधन के बाद छोटे भाई को बड़े भाई से संपत्ति को लेकर विवाद हो गया. छोटे भाई को लगा कि बड़ा भाई सारी संपत्ति पर कब्जा कर लेगा. इसलिए उसे मुखाग्नी देनी चाहिए. ताकि उसे भी बराबर की हिस्सेदारी मिले और उसकी दावेदारी मजबूत रहे. फिर क्या था श्मशान घाट पर मुखाग्नी देने के समय दोनों भाईयों में विवाद हो गया.
बख्शीशनामा लिखवाया गया दोनों भाईयों के पास पुश्तैनी जमीन के नाम पर शहर में घर के साथ शहर एवं रिविलगंज में करीब चार बीघा जमीन है. पूर्व में छोटे भाई के द्वारा अपनी मां से बख्शीशनामा लिखवा लिया गया था. लेकिन, मां को गांव पर अकेले छोड़े जाने के बाद उनका बड़ा बेटा सिंगेश्वर उन्हें उठाकर छपरा शहर स्थित घर पर लाया और अपने साथ रखने लगा. जहां कुछ दिनों बाद मां गीता देवी ने अपने बख्शीशनामा को गलत साबित करते हुए कोर्ट में रिट दायर कर दी. जिसमें उनके द्वारा बताया गया है कि वह जाली कागजात है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







