
दो भाइयों की 4 करोड़ की संपत्ति जब्त... मुजफ्फरनगर में नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
AajTak
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. यहां दो सगे भाइयों की करीब 4 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली गई है. एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई इस कार्रवाई में आरोपियों के मकान और जमीन को ढोल पिटवाकर मुनादी के साथ सीज किया गया.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. यहां दो सगे भाइयों की करोड़ों की अवैध संपत्ति जब्त कर ली गई है. मीरापुर थाना पुलिस ने नशे के कारोबार में लिप्त लोकेंद्र और योगेंद्र नाम के दो भाइयों की करीब 4 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया है. यह कार्रवाई ढोल पिटवाकर और लाउडस्पीकर के जरिए मुनादी कराते हुए की गई.
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी बुढाना कोतवाली क्षेत्र के मंदवाड़ा गांव के रहने वाले हैं और लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त थे. मीरापुर पुलिस ने 9 सितंबर को दोनों भाइयों को लाखों रुपये के अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया था. जांच के दौरान यह सामने आया कि उन्होंने नशे के कारोबार से भारी मात्रा में अवैध संपत्ति अर्जित की है.
यह भी पढ़ें: संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा पर एक्शन… दुबई में बैठकर रच रहा साजिश, दो नए केस दर्ज, कुर्की की तैयारी में पुलिस
इसके बाद कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई. मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों और उनके परिवारजनों के नाम पर दर्ज करीब 4 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त कर लिया. इनमें विभिन्न स्थानों पर बने मकान और जमीन शामिल हैं. कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने मौके पर ढोल पिटवाकर मुनादी कराई और लाउडस्पीकर के जरिए संपत्ति जब्ती की जानकारी दी.
इस संबंध में मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई ऑपरेशन सवेरा के तहत की गई है. उन्होंने कहा कि कोर्ट और जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में आरोपियों की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को सीज किया गया है. अब यह संपत्ति सरकारी अभिरक्षा में रहेगी.
एसएसपी ने कहा कि अपराध की दुनिया में सक्रिय और अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है. मुजफ्फरनगर पुलिस ऐसे अपराधियों को चिह्नित कर रही है. उनकी अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई कर रही है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









